अपडेटेड 24 October 2023 at 13:11 IST

Delhi Ravan Dahan: बस कुछ ही घंटे बचे हैं... जान लीजिए दिल्ली में कहां-कहां देख सकते हैं रावण दहन

Dussehra Mela: आज देशभर में रावण दहन की धूम मची हुई है। हर तरफ लोग दशहरा का मेला देखने के लिए बेताब है। ऐसे में आइए जानते हैं दिल्ली में कहां-कहां मेले का लुत्फ उठा सकते हैं।

Follow :  
×

Share


Delhi Dussehra Ravan Dahan Mela image- AP | Image: self

Delhi Dussehra Ravan Dahan Mela: पूरे देश में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाने वाला दशहरे का त्योहार आज यानी 24 अक्टूबर 2023 को मनाया जा रहा है। इसके लिए  देश के अलग-अलग जगहों में मेले का आयोजन किया गया है जहां रावण दहन किया जाएगा, जिसे देखने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचेंगे। आइए जानते हैं कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में किन-किन प्रमुख जगहों पर रावण दहन का आयोजन किया गया है, जहां आप रावण का पुतला जलाते हुए देख सकते हैं और दशहरे का लुत्फ उठा सकते हैं।

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • किस समय जलाया जाएगा रावण का पुतला?
  • दिल्ली में कहां-कहां होगा रावण दहन?
  • दिल्ली में किस समय किया जाएगा रावण दहन?

इस समय जलाया जाएगा रावण का पुतला

Ravan Dahan 24 अक्टूबर 2023 दिन मंगलवार को मनाया जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं इसका शुभ मुहूर्त क्या है। रावण दहन का समय- शाम 6 बजकर 35 से रात में 8 बजककर 30 मिनट तक है। 

दिल्ली में कहां-कहां होगा रावण दहन?

  1. लाल किला मैदान, दिल्ली 
  2. रामलीला मैदान, अजमेरी गेट नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास 
  3. नेताजी सुभाष पार्क, पीतमपुरा 
  4. जनकपुरी रामलीला मैदान, नई दिल्ली 
  5. श्री रामलीला उत्सव द्वारका सेक्टर-11 में रावण का पुतला दशहरा ग्राउंड 
  6. रामलीला मैदान, सदर बाजार, दिल्ली कैंट 
  7. जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, नई दिल्ली 
  8. श्रीराम भारतीय कला केंद्र, कोपेर्निकस मार्ग 
  9. आईपी एक्सटेंशन की रामलीला
  10. अशोक विहार फेज-1 की रामलीला मेला 
  11. सीबीडी ग्राउंड की बालाजी रामलीला नजदीकी मेट्रो स्टेशन: कड़कड़डूमा कोर्ट और मानसरोवर पार्क
  12. चिराग दिल्ली की श्री धार्मिक रामलीला
  13. दशहरा मैदान, फरीदाबाद
  14. नोएडा स्टेडियम 

यह भी पढ़ें... Dussehra 2023: दशहरे पर बन रहे हैं ये 2 शुभ संयोग, जानें रावण दहन का शुभ मुहूर्त और किस बात का रखें ध्यान

दिल्ली में किस समय किया जाएगा रावण दहन?

देशभर में अलग-अलग जगहों पर रावण दहन का आयोजन किया गया है, लेकिन हर जगह रावण के पुतले को जलाने का समय अलग-अलग है। वैसे तो आमतौर पर रावण दहन का समय- शाम 6 बजकर 35 से रात में 8 बजककर 30 मिनट तक है, लेकिन दिल्ली में रावण का पुतला शाम 7 बजकर 19 मिनट से रात 8 बजकर 54 मिनट के बीच में फूंका जाएगा। 

यह भी पढ़ें... Ravan Dahan: रावण दहन से पहले क्यों की जाती है पुतले की पूजा? क्या है पूजा की विधि

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 24 October 2023 at 13:09 IST