Property Rate: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के किनारे निवेश करने वालों की होगी बल्ले-बल्ले, इन 5 इलाकों में प्रॉपर्टी के दोगुने बढ़ सकते है दाम

Property Rate: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे बनने से 2 घंटे में सफर आसान होने के साथ-साथ आसपास के इलाकों में प्रॉपर्टी की मांग और कीमतों में एक 'गेम-चेंजर' साबित होने वाला है। आइए जानते हैं।

Follow :  
×

Share


Property Rate | Image: Freepik

Property Rate: दिल्ली से देहरादून की दूरी अब केवल किलोमीटरों में नहीं, बल्कि मिनटों में सिमटने वाली है। नए दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर (NH-701) के शुरू होने से न केवल यात्रियों का समय बचेगा, बल्कि यह एक्सप्रेसवे उत्तर भारत के रियल एस्टेट बाजार के लिए एक 'गेम चेंजर' साबित होने वाला है।
213 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे दिल्ली और देहरादून के बीच के सफर को महज 2.5 घंटे में समेट देगा। लेकिन इसकी असली चमक उन इलाकों में देखने को मिल रही है, जहाँ जमीन के दामों में भारी उछाल आने की पूरी संभावना है।

प्रॉपर्टी की कीमतों में 30% तक की बढ़ोतरी की उम्मीद

रियल एस्टेट मार्केट के विशेषज्ञों और मैजिकब्रिक्स जैसी रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्सप्रेसवे के आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की कीमतों में 15% से 30% तक का इजाफा देखा जा सकता है। कनेक्टिविटी बेहतर होने से इन इलाकों में रहने और निवेश करने की मांग में अभूतपूर्व तेजी आई है।

जानिए किन इलाकों में बढ़ेंगे दाम?

दिल्ली NCR
गाजियाबाद
बागपत
बरौत
सहारनपुर
शामली
और मुजफ्फरनगर

निवेश के लिए हॉटस्पॉट बने ये इलाके

दिल्ली-NCR और गाजियाबाद में कमर्शियल और रेजिडेंशियल दोनों प्रोजेक्ट्स को रफ्तार मिलेगी।
बागपत और बरौत में फिलहाल यहां जमीन की कीमतें अपेक्षाकृत कम हैं, जिससे भविष्य में बेहतर रिटर्न (ROI) की गारंटी दिख रही है।
शामली और मुजफ्फरनगर में खेती और व्यापारिक भूमि के रूप में ये शहर नए हब बनकर उभर रहे हैं।
सहारनपुर में एक्सप्रेसवे का एक बड़ा हिस्सा यहां से गुजरता है, जिससे यह शहर विकास की नई धुरी बनेगा।

लॉजिस्टिक्स और कमर्शियल हब के रूप में उदय

यह एक्सप्रेसवे सिर्फ पर्यटन के लिए नहीं है। सहारनपुर जैसे शहरों में अब लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग और इंडस्ट्रियल पार्क्स की मांग बढ़ रही है। बेहतर सड़क कनेक्टिविटी का सीधा मतलब है—कम लागत में माल की ढुलाई और बिजनेस करने में आसानी। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे और कमर्शियल प्रॉपर्टी की वैल्यू कई गुना बढ़ जाएगी।

देहरादून है 'सेकंड होम' का नया स्वर्ग

देहरादून अब सिर्फ एक हिल स्टेशन नहीं, बल्कि दिल्ली के लोगों के लिए पसंदीदा रेजिडेंशियल डेस्टिनेशन बनता जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो देहरादून और इसके आसपास 'सेकंड होम' या 'हॉलिडे होम' की मांग में 43% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।लोग अब भीड़भाड़ वाले महानगरों से दूर पहाड़ों की गोद में विला और लग्जरी अपार्टमेंट खरीदना चाहते हैं। एक्सप्रेसवे बनने के बाद, दिल्ली का कोई भी व्यक्ति वीकेंड पर आसानी से अपने देहरादून स्थित घर जा सकेगा, जिससे यहाँ के रियल एस्टेट सेक्टर को नई उड़ान मिली है।

ये भी पढ़ें - UPCISB Recruitment 2026: ग्रेजुएट उम्मीदवारों के पास सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, क्लर्क और जेई सहित 2000 से ज्यादा पदों पर सीधी भर्ती; यहां से भरें फॉर्म

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 16 April 2026 at 11:32 IST