Delhi CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले ही ध्रुव राठी हिरासत में, गुरुग्राम वाले घर से पुलिस ने उठाया
युट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम में हिरासत में लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की टीम सुबह करीब 7:48 बजे सेक्टर-56 स्थित केंद्रीय विहार में उनके आवास पर पहुंची।
- भारत
- 1 min read
युट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम में हिरासत में लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की टीम सुबह करीब 7:48 बजे सेक्टर-56 स्थित केंद्रीय विहार में उनके आवास पर पहुंची। सूत्रों के अनुसार, पुलिस की करीब 50 सदस्यीय टीम देर रात से ही उनके घर के बाहर मौजूद थी। इसके बाद पुलिस ध्रुव राठी को अपने साथ ले गई। हालांकि, उन्हें किस मामले में हिरासत में लिया गया है, इसकी आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
आपको बता दें कि ध्रुव राठी 8 अक्टूबर को ही भारत पहुंचे हैं। सबसे पहले वह बेंगलुरु में सीईसी ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए। इसके बाद 9 अक्टूबर की रात वह दिल्ली पहुंचे। इंडिया गेट से उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया था। इसके बाद वह गुरुग्राम स्थित अपने घर चले गए थे और शनिवार को जंतर-मंतर पर होने वाले विरोध प्रदर्शन में पहुंचने वाले थे।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 10 October 2026 at 10:00 IST