अपडेटेड 5 March 2025 at 14:47 IST

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने शालीमार बाग क्षेत्र का निरीक्षण किया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को शालीमार बाग क्षेत्र के बीडब्ल्यू ब्लॉक का निरीक्षण किया और वहां के निवासियों के सामने आ रही समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

Follow :  
×

Share


Delhi CM Rekha Gupta | Image: PTI

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को शालीमार बाग क्षेत्र के बीडब्ल्यू ब्लॉक का निरीक्षण किया और वहां के निवासियों के सामने आ रही समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आवश्यकतानुसार तुरंत सुधार कार्य शुरू करने पर जोर दिया और अधिकारियों को एक महीने के भीतर वृक्षारोपण अभियान पूरा करने का निर्देश दिया।

गुप्ता ने कहा, ‘जनता की छोटी-छोटी समस्याओं का भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ समाधान किया जाएगा। त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक अधिकारी की जिम्मेदारी और जवाबदेही स्पष्ट रूप से परिभाषित की जाएगी।’सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘जल बोर्ड, एमसीडी और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ शालीमार बाग के बीडब्ल्यू ब्लॉक में साइट पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उन्हें जल्द हल करने के सख्त निर्देश दिए। हम जनता की छोटी से छोटी समस्या को हल करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।’

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 5 March 2025 at 14:47 IST