अपडेटेड 5 November 2024 at 17:45 IST

Delhi Chhath Puja: छठ के आगाज के साथ ही CM आतिशी ने किया बड़ा ऐलान, कहा- 1000 घाट और पानी का पूरा...

Delhi Chhath Puja: बिहार के महापर्व छठ पूजा की शुरुआत आज नहाय-खाय के साथ हो गई है। इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री ने छठ घाटों का निरीक्षण कर बड़ा ऐलान किया।

Follow :  
×

Share


दिल्ली सीएम आतिशी | Image: Republic

Delhi Chhath Puja 2024: बिहार के महापर्व छठ पूजा की 5 नवंबर को नहाय-खाय के साथ शुरुआत हो गई। इसके साथ ही दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने छठ घाट का निरीक्षण किया। छठ घाटों का निरीक्षण करने के बाद सीएम आतिशी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा ऐलान किया।

सीएम आतिशी ने कहा, "आप सभी को छठ महापर्व की शुभकामनाएं। देशभर में 'नहाय खाए' के साथ आज से इस महापर्व की शुरुआत हो रही है। पिछले 10 साल में दिल्ली में जब से आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है, जब से दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सीएम बने हैं, छठ के इस महापर्व को बहुत धूम-धाम से मनाया जाता है। छठ का त्योहार हमारे पूर्वांचली भाई-बहनों के लिए सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है।  एक समय था जब दिल्ली से हमारे पूर्वांचली भाई-बहनों को छठ के लिए दूर अपने गांव जाना पड़ता था, लेकिन अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में पिछले 10 सालों से दिल्ली में इस महापर्व को धूमधाम से मनाया जा रहा है।"

उन्होंने आगे कहा कि इस साल भी दिल्ली सरकार द्वारा 1000 से ज्यादा भव्य छठ घाटों का निर्माण करवाया गया है ताकि श्रद्धालुओं को छठ मनाने के लिए अपने घर से दूर न जाना पड़े। दिल्ली सरकार के इन प्रयासों से अब छठ का पर्व पूर्वांचली समाज के साथ-साथ सभी दिल्लीवासियों का पर्व बन गया है।

दिल्ली में 1000 छठ घाटों का दिल्ली सरकार ने किया भव्य आयोजन

CM आतिशी ने ऐलान करते हुए कहा, “हमारे पूर्वांचली भाई-बहन दिल्ली का अभिन्न हिस्सा है। दिल्ली उनका भी घर है। इसी परंपरा को आगे ले जाते हुए इस साल भी छठ महापर्व का भव्य आयोजन दिल्ली में हो रहा है। 7 तारीक को शाम में सूर्य भगवान को अर्घ्य चढ़ाया जाएगा। दिल्ली सरकार ने इस साल छुट्टी की घोषणा की है। इसके अलावा पूरी दिल्ली में 1000 के करीब छठ घाट दिल्ली सरकार द्वारा बनाया जा रहा है। इतने भव्य स्तर पर जो छठ पूजा हो रही है, इसकी शुरुआत पिछले 10 सालों में हुई है।”

पूर्वांचली भाई-बहन दिल्ली की अभिन्न हिस्सा हैं: CM आतिशी

सीएम आतिशी ने कहा, "हमारे पूर्वांचली भाई-बहन दिल्ली का अभिन्न हिस्सा है। दिल्ली उनका भी घर है। इसी परंपरा को आगे ले जाते हुए इस साल भी छठ महापर्व का भव्य आयोजन दिल्ली में हो रहा है। 7 तारीक को शाम में सूर्य भगवान को अर्घ्य चढ़ाया जाएगा। दिल्ली सरकार ने इस साल छुट्टी की घोषणा की है। इसके अलावा पूरी दिल्ली में 1000 के करीब छठ घाट दिल्ली सरकार द्वारा बनाया जा रहा है। इतने भव्य स्तर पर जो छठ पूजा हो रही है, इसकी शुरुआत पिछले 10 सालों में हुई है।"

उन्होंने कहा कि 2014 में केजरीवाल के मुख्यमंत्री बनने से पहले केवल 60 छठ के घाट होते थे, जहां छठ पूजा होती थी। लेकिन आज दस साल तके बाद अरविंद केजरीवाल के मार्ग दर्शन में हजार छठ घाट दिल्ली सरकार द्वारा बनाए जा रहे हैं। इनका आयोजन दिल्ली सरकार द्वारा होता है। आर्टिफिशियल घाट, PWD विभाग द्वारा बनाए जाते हैं। दिल्ली जल बोर्ड पानी की सुविधा, बड़े छठ घाटों पर मेडिकल सुविधाएं भी दी जाती है। डॉक्टर और नर्स को डिप्लॉय किया जाता है। भोजपुर और मैथिली अकादमी के माध्यम से घाटों पर कार्यक्रमों का आयोजन करवाया जाता है। दिल्ली में कहीं पर भी अगर हमारे पूर्वांचली भाई-बहन रहते हैं, उन्हें अपने घर से एक या दो किमी से ज्यादा नहीं जाना पड़ेगा, छठ माने के लिए, पूजा करने के लिए और सूर्य को अर्ध्य देने के लिए।

इसे भी पढ़ें: Chhath Puja Prasad: छठ पूजा में सिर्फ ठेकुआ ही नहीं इन चीजों का भी बनता है प्रसाद, देखें लिस्ट

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 5 November 2024 at 17:36 IST