अपडेटेड 14 February 2024 at 14:53 IST

Breaking : शंभू बॉर्डर पर फिर बवाल... किसानों ने बरसाए पत्थर तो पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

Ambala News : हरियाणा के अंबाला में पंजाब से आए किसान फिर आक्रोशित हो गए हैं। उग्र किसानों ने पुलिस के ऊपर कथित तौर पर पत्थर बरसाए हैं।

Follow :  
×

Share


शंभू बॉर्डर पर किसानों ने हंगामा किया। | Image: PTI

Ambala Farmers Protest : हरियाणा के अंबाला में पंजाब से आए किसान फिर आक्रोशित हो गए हैं। उग्र किसानों ने पुलिस के ऊपर कथित तौर पर पत्थर बरसाए हैं। अंबाला के शंभू बॉर्डर पर मंगलवार को भी जमकर हंगामा प्रदर्शनकारी किसानों ने काटा था। अभी पुलिस ने जब पंजाब के किसानों को दिल्ली कूच से रोकने की कोशिश की है तो हंगामा फिर खड़ा हो गया है। 

शंभू बॉर्डर पर किसानों ने एक बार फिर से पुलिस के कवच को तोड़ने की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि किसान कई लेयर की बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए घुसने की कोशिश कर रहे हैं। पत्थरबाजी होने की भी खबर है। इस स्थिति में भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे हैं।

शंभू बॉर्डर पर किसानों ने डाला हुआ है डेरा

पंजाब से बड़ी संख्या में किसान दिल्ली को घेरने के लिए निकले हैं। हालांकि किसानों को हरियाणा के बॉर्डर पर ही पुलिस ने रोक रखा है। अंबाला के शंभू बॉर्डर को पुलिस ने पूरी तरह से सील किया हुआ है। सड़क पर कीलें, कटीले तार, ऊंचे-ऊंचे सीमेंटेड डिवाइडर और बैरिकेड्स के जरिए पुलिस की हैवी बंदोबस्त किए हैं। हालांकि किसान जबरदस्ती बैरिकेड्स को तोड़ते हुए घुसने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में पुलिस को भी बल का प्रयोग करना पड़ रहा है।

खनौरी बॉर्डर पर बवाल

शंभू बॉर्डर के अलावा खनौरी बॉर्डर पर भी किसानों और पुलिस के बीच भिड़ंत की खबर है। बताया जा रहा है कि खनौरी बॉर्डर पर करीब 10 हजार किसान जुटे हुए हैं, तो सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में पुलिस को यहां भी बल का प्रयोग करना पड़ा है। सामने आया है कि कुछ किसानों को भी चोट लगी हैं और साथ ही साथ पुलिस वाले भी घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें: सनातन पर ताबड़तोड़ हमला, अब महासचिव पद से इस्तीफा; Swami Prasad Maurya सपा से क्यों रूठे?

Published By : Amit Bajpayee

पब्लिश्ड 14 February 2024 at 14:19 IST