बहन के चरित्र पर था शक, बिहार से दिल्‍ली लाकर भाई ने कर दी हत्या; सूटकेस में लाश रखकर लगाया ठिकाने, गिरफ्तार

Delhi Burari: दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक भाई ने अपनी ही 16 साल की चचेरी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को छुपाने के लिए उसने बहन की लाश को एक सूटकेस में बंद किया और रात के अंधेरे में जंगल में फेंक आया।

 
Follow :
Delhi: बहन की हत्या कर सूटकेस में फेंकी लाश, आरोपी भाई गिरफ्तार | Image: ANI

Delhi Burari: दिल्ली के बुराड़ी से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक भाई ने अपनी ही 16 साल की चचेरी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। कातिल भाई ने वारदात को छुपाने के लिए उसने बहन की लाश को एक सूटकेस में बंद किया और रात के अंधेरे में जंगल में फेंक आया, लेकिन पुलिस ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी भाई का नाम अविनाश है। बताया जा रहा है कि ये दोनों भाई-बहन मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। मौत का मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।

भाई ही निकला बहन का कातिल

यह मामला तब सामने आया जब आउटर नॉर्थ जिले की स्पेशल स्टाफ टीम को कथित हत्या के बारे में जानकारी मिली। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जाल बिछाया और संदिग्ध भाई को पकड़ लिया, जिसके बाद उससे मामले के सिलसिले में पूछताछ की गई।

पुलिस के मुताबिक, लगातार पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर हत्या में अपनी भूमिका कबूल कर ली और बाद में जांचकर्ताओं को बुराड़ी के अजीत विहार में उस जगह ले गया, जहां शव को एक सूटकेस में छिपाकर रखा गया था।

August 18, 2026

लड़के से बात करती थी?, इसलिए मार दिया

आरोपी ने 16 साल की चचेरी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या की वजह सिर्फ एक शक था। आरोपी भाई को शक था कि उसकी बहन किसी लड़के से बात करती है। ये दोनों भाई-बहन मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। बिहार में लड़की किसी लड़के से फोन पर बात करती थी, जो उसके भाई को पसंद नहीं था।

लड़के से दूर करने के लिए ही भाई अपनी बहन को कुछ दिन पहले बिहार से दिल्ली लेकर आया था। उसे लगा कि दिल्ली आने के बाद बहन उस लड़के से बात करना बंद कर देगी। लेकिन दिल्ली आकर भी लड़की ने बात करना बंद नहीं किया। भाई को जब दोबारा शक हुआ कि उसकी बहन अभी भी उसी लड़के के संपर्क में है और उसे दिल्ली बुला रही है, तो उसने गुस्से में अपनी बहन का गला घोंट दिया।

शव सूटकेस में पैक करके जंगल में फेंका

अपनी चचेरी बहन की मौत के बाद आरोपी ने लाश को सूटकेस में पैक किया और आधी रात को अपनी मोटरसाइकिल पर लादकर अजीत विहार की सुनसान झाड़ियों में फेंक दिया। लाश को ठिकाने लगाकर जब आरोपी बाइक से लौट रहा था, तभी रास्ते में दिल्ली पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने उसे रोक लिया।

पुलिस को सामने देख आरोपी घबरा गया और उसके हाव-भाव बदल गए। जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो उसने सच उगल दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, पुलिस आरोपी से और अधिक पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें: Ram Mandir Donation Case: यूपी गृह विभाग ने ट्रस्ट को SIT की फाइनल रिपोर्ट सौंपी, कई चौंकाने वाले खुलासे

 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 18 August 2026 at 13:03 IST