अपडेटेड 1 October 2023 at 17:59 IST

भूख लगे तो जेब से निकालकर खा लेता था काजू-बादाम..., दिल्‍ली के 'महाचोर' लोकेश ने ज्‍वेलरी शोरूम के अंदर क्या-क्या किया

दिल्ली के भोगल में 26 सितंबर, मंगलवार को अब तक की सबसे बड़ी चोरी का खुलासा हुआ। करीब 25 करोड़ की चोरी के मामले में महाचोर लोकेश को गिरफ्तार कर लिया गया।

Follow :  
×

Share


delhi biggest gold loot bhogal jwellery theft lokesh | Image: self

दिल्ली के भोगल में 26 सितंबर, मंगलवार को अब तक की सबसे बड़ी चोरी का खुलासा हुआ। करीब 25 करोड़ की चोरी के मामले में महाचोर लोकेश को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की कई टीमों ने मिलकर चोरी के मामले की जांच करते हुए एक्शन लिया। मुख्य आरोपी लोकेश समेत दो को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के नाम लोकेश श्रीवास और शिवा चंद्रवंशी बताए जा रहे हैं। लोकेश ने दिल्ली की सबसे बड़ी चोरी करने के लिए बड़ी तैयारियां की थी।

खबर में पढ़ें:

  • दिल्ली चोरी के मास्टरमाइंड की बड़ी तैयारी
  • 3 बार रेकी के बाद दिया वारदात को अंजाम
  • 18 किलो से अधिक सोना और हीरे बरामद

दिल्ली की महाचोरी के लिए लोकेश ने बड़ी तैयारियां की थी। पहले तो उसने तीन बार रेकी की और फिर घटना को अंजाम दिया। लोकेश ने इस पूरी घटना को अकेले ही अंजाम दिया। उसने चोरी करने के लिए खास तारीख भी चुनी। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुछ रिकवरी भी की है। बिलासपुर के एसपी संतोष सिंह ने इसकी पुष्टि की है और बताया कि दुर्ग में एक आरोपी से 12.50 लाख रुपये नकद, 18 किलो से अधिक सोना और हीरे जब्त किए गए हैं।

चोरी करने से पहले की थी खूब खरीदारी

ज्वैलरी की दुकान में चोरी करने के लिए लोकेश ने खरीदारी भी की थी। उसने जीबी रोड से 1300 रुरये का डिस्क कटर मशीन और चांदनी चौक से हथौड़ा खरीदा था। इसके साथ ही वो छत्तीसगढ़ से पेचकस अपने साथ लेकर आया था। मजे की बात ये है कि वो भूख मिटाने के लिए पॉकेट में काजू और बादाम भरकर ले गया था।

लोकेश श्रीवास की क्राइम कुंडली

दिल्ली चोरी के मुख्य आरोपी लोकेश श्रीवास की क्राइम हिस्ट्री भी सामने आई है। बिलासपुर के एसपी संतोष सिंह के मुताबिक, आरोपी देशभर में घूम-घूमकर चोरी करता है। सुपर चोर लोकेश पर 7 चोरी के मामले अब तक सामने आए हैं। इसने आंध्र प्रदेश में भी बड़ी चोरी को अंजाम दिया था। SP संतोष सिंह का कहना है कि इनका अंतर्राज्यीय गिरोह हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले संतों का जमावड़ा, तैयारियों को लेकर हो रहा मंथन

 

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 1 October 2023 at 17:59 IST