दिल्ली: जहांगीरपुरी में हत्या के मामले में भोला गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पिछले साल जहांगीरपुरी इलाके में एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में भोला गिरोह के एक कथित सदस्य को गिरफ्तार किया है।

 
Follow :
Delhi: Bhola gang member arrested in Jahangirpuri murder case | Image: Republic

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पिछले साल जहांगीरपुरी इलाके में एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में भोला गिरोह के एक कथित सदस्य को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘भोला गिरोह के सहयोगी रितिक(27) ने उमेश उर्फ ​​पोता की हत्या कर दी, जिसका शव 26 दिसंबर को जहांगीरपुरी के जी-ब्लॉक के पास मिला था जिसपर चाकू से वार के कई निशान थे।’’

जांच से पता चला कि उमेश और रितिक के गुट (जिसमें सूरज उर्फ ​​चिकना और एक किशोर भी शामिल था) के बीच विवाद हिंसा में बदल गया, जिसके परिणामस्वरूप उमेश की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

गुप्त सूचना के आधार पर अपराध शाखा की टीम ने बृहस्पतिवार को शाह आलम बांध मार्ग से रितिक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान रितिक ने स्वीकार किया कि उसने बहस के बाद अपने छोटे भाई और सूरज के साथ मिलकर उमेश पर चाकू से वार किया था।

इसे भी पढ़ें: सैफ मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी, संदिग्ध को MP से हिरासत में लिया

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 18 January 2025 at 19:20 IST