अपडेटेड 26 May 2024 at 15:57 IST

दिल्ली को केजरीवाल ने दर्द और...,अस्पताल में आग की घटना पर भड़के मनोज तिवारी ने सरकार पर फोड़ा ठीकरा

विवेक विहार में न्यू बोर्न बेबी केयर अस्पताल में आग लगने की घटना को लेकर BJP सांसद मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल को घेरा है। उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Follow :  
×

Share


manoj tiwari | Image: facebook

राजधानी दिल्ली के विवेक विहार में एक बेबी केयर सेंटर में शनिवार को अचानक आग लग गई। इस घटना में करीब 7 नवजात बच्चों की दर्दनाक मौत की हो गई। 4 बच्चों को रेस्क्यू किया गया वहीं, कई बच्चों का अभी भी कुछ पता नहीं चल सका है। बच्चों के माता-पिता उनकी तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। इस घटना पर दिल्ली BJP सांसद मनोज तिवारी ने गहरा दुःख जताया है और AAP पर बड़ा आरोप लगाया है।

पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में बेबी केयर सेंटर में भीषण आग लगने से सात नवजात शिशुओं की मौत हो गई।दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने बताया कि बेबी केयर न्यू बॉर्न अस्पताल में शनिवार रात करीब 11:30 बजे आग लगी थी और जल्द ही आग दो अन्य इमारतों में फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। डीएफएस प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया कि 12 शिशुओं को अस्पताल से निकाला गया लेकिन उनमें से सात की मौत हो गई।

केजरीवाल ने दिल्ली को बस दर्द दिया है-मनोज तिवारी

विवेक विहार में न्यू बोर्न बेबी केयर अस्पताल में आग लगने की घटना पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा,दिल्ली बहुत दर्द में है, दिल्ली बहुत परेशानी में है। दिल्ली को अरविंद केजरीवाल ने दर्द और आंसुओ का पहाड़ बना दिया है। हाहकार मचा है... इसका जिम्मेदार कौन है? कल की घटना हृदय विदारक है। आग लगने का सिलसिला जारी है। रोकथाम के लिए कोई कदम नहीं उठाया जाता। जांच रिपोर्ट नहीं आती हैं। सरकार सोई है...दिल्ली बहुत तकलीफ में है।

घटना पर केजरीवाल ने क्या कहा?

वहीं, घटना पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दुख जताते हुए रविवार को कहा कि पूर्वी दिल्ली में बच्चों के एक अस्पताल में आग लगने की घटना हृदय विदारक है और इस मामले में लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। लापरवाही बरतने वाले या गलत काम में लिप्त लोगों को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: बेबी केयर सेंटर में लगी आग में नवजात बच्चों की मौत पर PM मोदी ने जताया दुख, भयावह था मंजर
 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 26 May 2024 at 14:23 IST