अपडेटेड 25 March 2026 at 15:41 IST
BREAKING: 'हम कोयंबटूर के मुसलमान हैं, 16 RDX IED लगा दिए हैं, इस समय धमाका...', दिल्ली विधानसभा को उड़ाने की फिर मिली धमकी
दिल्ली विधानसभा को ईमेल से बम की धमकी मिली है। असेंबली स्पीकर के OSD को धमकी भरा ईमेल मिला है, जिसमें 16 RDX IED विधानसभा में लगाने की बात कही गई है।
दिल्ली विधानसभा को एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है।असेंबली स्पीकर के OSD को धमकी भरा ईमेल भेजा गया है। जिसमें दावा किया गया है कि विधानसभा में 16 RDX लगाए गए हैं, जो बुधवार को ब्लास्ट कर जाएंगे। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद अफरा-तफरी का माहौल। पुलिस, स्निफर डॉग स्क्वाड पूरे परिसर की जांच कर रही है।
आधिकारिक ईमेल आईडी पर आए इस धमकी भरे संदेश में दावा किया गया है कि विधानसभा परिसर के अंदर 16 RDX से लैस IED (इम्प्रूवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) लगाए गए हैं। ईमेल ‘सौरव बिस्वास’ नाम की आईडी से भेजा गया है। धमकी भरे ईमेल में ना सिर्फ दिल्ली विधानसभा का जिक्र है, बल्कि दक्षिण के कई नेताओं का भी जिक्र किया है।
दिल्ली विधानसभा को फिर मिली बम की धमकी
धमकी मिलते ही दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता (BDDS) और स्निफर डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंच गए। पूरे परिसर की सघन तलाशी शुरू कर दी गई है। विधानसभा को खाली करा लिया गया है और आसपास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
इस नाम के आईडी से आया धमकी भरा ईमेल
सौरव बिस्वास नाम की आईडी से धमकी भरा मेल भेजा गया है। इसमें धमकी देने वाले ने न केवल विधानसभा भवन को निशाना बनाने की बात कही है, बल्कि अपनी कुछ मांगों और अन्य मुद्दों का भी जिक्र किया है। सूत्रों के मुताबिक, ईमेल में राजनीतिक शिकायतें और असंतोष जताया गया है। मेल लिखा गया है कि हम कोयंबटूर के मुसलमान हैं, जिन्हें एक कड़वी सच्चाई का पता चला है।
धमकी भरे मेल में क्या लिखा है?
मेल भेजने वाले ने तमिलनाडु के पूर्व मंत्री एस. सेंथिल बालाजी और जाफर सादिक के खिलाफ सीबीआई मामलों को वापस लेने की मांग की है। जिन नेताओं ने पिछले चुनाव में डीएमके का समर्थन किया था, उन्हें अब उसी उदयनिधि ने यूएपीए के तहत गिरफ्तार करवा दिया है। जब हमने उनकी पोल खोलने की कोशिश की तो तमिलनाडु के मीडिया ने हमें रोका। इसलिए हम एआईएडीएमके के पास गए, लेकिन वहां भी निराशा ही हाथ लगी।
दो दिनों में दूसरी बार बम की धमकी से हड़कंप
दो दिनों में यह दूसरी बार है जब बम धमाके की धमकी मिली है। इससे पहले, मंगलवार को दिल्ली विधानसभा और उसके स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को ईमेल के ज़रिए नई धमकियाँ मिली थीं, जिनमें विधानसभा परिसर में संभावित बम धमाके की चेतावनी दी गई थी। अधिकारियों के अनुसार, विधानसभा के पास स्थित विधानसभा मेट्रो स्टेशन को भी इसी तरह की धमकी मिली थी।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 25 March 2026 at 15:26 IST