Delhi: विधानसभा में जमकर बवाल, दवा घोटाले को लेकर AAP और BJP विधायक भिड़े, तीखी नोंकझोंक के बीच स्वास्थ्य मंत्री का मांगा इस्तीफा

दिल्ली विधानसभा में 650 करोड़ रुपये के कथित दवा घोटाले को लेकर AAP और भाजपा विधायक के बीच तीखी नोंकझोंक देखने को मिली। दोनों अपनी-अपनी सीट से उठे और आमने-सामने आकर बहस करने लगे।

 
Follow :
Delhi: विधानसभा में जमकर बवाल, AAP और BJP विधायक भिड़े | Image: ANI

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान गुरुवार को सदन में 'हाई वोल्टेज ड्रामा' को देखने को मिला। आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक आमने-सामने हो गए। दोनों की बीच तीखी नोंकझोंक हो गई,जिससे सदन का माहौल गर्म हो गया और कार्यवाही कुछ समय के लिए बाधित रही। बाद में सदन के अन्य सदस्यों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ।

मानसून सत्र के दौरान दिल्ली विधानसभा में 650 करोड़ रुपये के कथित दवा घोटाले के मुद्दे पर AAP और BJP के विधायकों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई।  AAP विधायक कुलदीप कुमार और BJP विधायक रवि नेगी अपनी-अपनी सीट से उठकर आमने-सामने आ गए। दोनों नेताओं के बीच कुछ देर जमकर बहस हुई।

विधानसभा में भिड़े AAP और BJP विधायक

विधानसभा अध्यक्ष, AAP और BJP दोनों के विधायकों को बार शांत होने की अपील कर रहे थे। बहस इतनी बढ़ गई की सदन में मौजूद अन्य विधायकों को दोनों को रोकने के लिए आगे आना पड़। विधायकों तथा अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों को शांत कराया गया। सदन के अंदर हुई इस गहमा-गहमी का वीडियो भी सामने आया है।

August 7, 2026

 AAP ने की स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग 

इस दौरान AAP विधायकों ने कथित दवा घोटाले को लेकर सरकार पर निशाना साधा और स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग की। बता दें कि आज,शुक्रवार से ही  दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत हुई। सत्र के पहले दिन महरौली अग्निकांड में जान गंवाने वाले लोगों और पूर्व विधायक बलजौर सिंह को सदन ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद जनहित के मुद्दे और स्थानीय समस्याएं सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच चर्चा चली। 

यह भी पढ़ें:  JPSC Protest: रिपब्लिक के तीखे सवालों पर भड़कीं नेहा बोहरा-VIDEO
 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 7 August 2026 at 14:58 IST