अपडेटेड 19 September 2024 at 16:25 IST

Delhi: इस्तीफे के बाद जनता की अदालत में जाएंगे केजरीवाल, कर दिया तारीख का ऐलान, पूरा कार्यक्रम

अरविंद केजरीवाल शुक्रवार 20 सितंबर से जनता के बीच जाएंगे। दिल्ली CM पद से इस्तीफा देने के बाद पहली बार वो जनता के बीच जाएंगे।

Follow :  
×

Share


Arvind Kejriwal | Image: PTI

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने दिल्ली की कमान आतिशी की हाथों में सौंप दी है। अब मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद केजरीवाल जनता के बीच जाएंगे। हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Election 2024) को लेकर केजरीवाल एक्टिव मोड में आ गए हैं। वह 20 सितंबर से जनता के बीच जाएंगे। हरियाणा में उनके रोड शो का भी कार्यक्रम है।

शुक्रवार 20 सितंबर से अरविंद केजरीवाल जनता के बीच जाएंगे। दिल्ली CM पद से इस्तीफा देने के बाद पहली बार वो जनता के बीच जाएंगे। शुक्रवार को हरियाणा के जगाधरी में दिल्ली के पूर्व सीएम का रोड शो होगा। वो शुक्रवार से हरियाणा में चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे। दिल्ली की जिम्मेदारियों से मुक्त होने के बाद केजरीवाल अपने पूरा फोकस हरियाणा पर लगाना चाहते हैं।

हरियाणा में केजरीवाल को रोड शो

जगाधरी के बाद डबवाली, रानिया, भिवानी, मेहम, पूंडरी, कलायत, रेवाड़ी, दादरी, असंध, बल्लभगढ़ और बादरा में भी अरविंद केजरीवाल चुनाव प्रचार करेंगे। बता दें कि हरियाणा में 5 अक्टूबर से विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) पूरे दम खम के साथ मैदान में उतरी है। पार्टी ने यहां सभी 90 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। ऐसे में केजरीवाल पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार-प्रसार करेंगे।

जनता के बीच जाएंगे केजरीवाल

इससे पहले दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनने जा रही आतिशी ने रविवार को बताया था कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली में जगह-जगह जाकर लोगों से संवाद करेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक इसकी रूप रेखा तैयार की जाएगी। केजरीवाल लोगों को बताएंगे कि कथित 'शराब घोटाला' आम आदमी पार्टी की सरकार को गिराने का प्रयास है। लोकसभा चुनाव में 'आप' को बड़ा झटका लगा और वो सभी सीटें हार गई। केजरीवाल लोगों के बीच जाकर उनका भरोसा जीतने की पूरी कोशिश करेंगे।

जनता का भरोसा जीतने की कोशिश

भ्रष्टाचार के आरोप लगने लगने के बाद से आम आदमी पार्टी बैकफुट पर है। पहले मनीष सिसोदिया और फिर अरविंद केजरीवाल के जेल जाने से उन्हें बड़ा झटका लगा। केजरीवाल ने दिल्ली में जल्द चुनाव कराने की मांग की है। अगर ऐसा होता है तो 'आप' को सिम्पैथी (सहानुभूति) का लाभ मिल सकता है। यही वजह की केजरीवाल जनता के बीच जाकर अपना खोया हुआ विश्वास वापस जीतने की हर मुमकिन कोशिश करेंगे। 

यह भी पढ़ें: BIG BREAKING: आतिशी की ताजपोशी से पहले मंत्रियों के नाम तय, कैबिनेट में इन नए मंत्री की एंट्री पक्की

 

 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 19 September 2024 at 16:25 IST