खराब है दिल्ली की हवा: राजधानी में फिर बढ़ा प्रदूषण, AQI पहुंचा 215
देश में राजधानी दिल्ली में हवा एक बार फिर दमघोंटू हो गई है, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बढ़कर 215 पर पहुंच गया है।
Delhi AQI : देश में राजधानी दिल्ली में हवा एक बार फिर दमघोंटू हो गई है, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बढ़कर 215 पर पहुंच गया है। दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 5.7 डिग्री ज्यादा है।
वहीं, मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने और लू चलने का अनुमान व्यक्त किया है। साथ ही अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। विभाग के अनुसार राजधानी में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 42 प्रतिशत दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 215 रहा जो ‘‘खराब’’ श्रेणी में आता है।
77 शहरों में भी हवा खराब
देश के 77 शहरों में वायु गुणवत्ता मध्यम बनी हुई है। इन शहरों में भागलपुर, भरतपुर, भिवाड़ी, भिवानी, बीकानेर, बिलीपाड़ा, ब्रजराजनगर, बुलंदशहर, बूंदी, चंडीगढ़, छाल, छपरा, चूरू, दौसा, धारूहेड़ा, धौलपुर, दुर्गापुर, फतेहाबाद, गया, गाजियाबाद, गोरखपुर, गुरुग्राम, ग्वालियर, हापुड़, हिसार, इम्फाल, जयपुर, जैसलमेर, जालंधर, जालोर, झुंझुनू, जींद, जोधपुर, कैथल, कानपुर, करौली, करनाल, काशीपुर, कटिहार, कटनी, कोहिमा, कुंजेमुरा, कुरुक्षेत्र, लखनऊ आदि शामिल थे। कल से देखें तो देश में मध्यम वायु गुणवत्ता वाले शहरों की संख्या में चार फीसदी की गिरावट आई है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा 11 जून 2024 को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश के 238 में से 36 शहरों में हवा 'बेहतर' (0-50 के बीच) रही। वहीं 106 शहरों में वायु गुणवत्ता 'संतोषजनक' (51-100 के बीच) है, गौरतलब है कि 10 जून 2024 यह आंकड़ा 95 दर्ज किया गया था।
वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) की गणना इस प्रकार की जाती है:
0-50 के बीच AQI को 'अच्छा'
51-100, संतोषजनक
101-200' मध्यम
201-300-ख़राब
301-400 बहुत ख़राब
401-500' गंभीर माना जाता है।
यह भी पढ़ें : शिमला में इंटरनेशनल Summer Festival शुरू, राज्यपाल शिव ने शुभारंभ कर बताया क्यों है खास; 4 दिन चलेगा
खराब श्रेणी में दिल्ली की हवा
77 शहरों में वायु गुणवत्ता 'मध्यम' (101-200 के बीच) रही। वहीं 17 शहरों बद्दी, बागपत, बल्लभगढ़, बारबिल, बक्सर, बर्नीहाट, चरखी दादरी, देहरादून, दिल्ली, फरीदाबाद, ग्रेटर नोएडा, हाजीपुर, खुर्जा, नोएडा, रोहतक, श्री गंगानगर, टेन्सा में स्थिति दमघोंटू है। दूसरे शहरों की तुलना में बहादुरगढ़ (341), धनबाद (355) में स्थिति सबसे ज्यादा खराब है, जहां एक्यूआई 300 के पार पहुंच गया है। यदि दिल्ली की बात करें तो यहां वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में है।
(इनपुट-भाषा)
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 16 June 2024 at 11:10 IST