पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, सदैव अटल स्मारक पर राष्ट्रपति और PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि; देश कर रहा नमन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्मारक ‘सदैव अटल’ पर पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति सीपी. राधाकृष्णन भी समाधि स्थल पर पहुंचे और श्रद्धांजलि दी।
- भारत
- 3 min read
देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अटल बिहारी वाजपेयी की आज 8वीं पुण्यतिथि है। इस अवसर पर पूरे देश में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। नई दिल्ली स्थित 'सदैव अटल' समृद्धि स्थल पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया है। राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री समेत बीजेपी के तमाम नेता अटल विहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने अटल स्मारक पहुंचे।
देशभर में विभिन्न स्थानों पर अटल जी की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और राजनीतिक दलों के नेता तथा आम नागरिक उनकी महान सेवाओं को याद कर उन्हें नमन कर रहे हैं। 'सदैव अटल' समृद्धि स्थल पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है।
राष्ट्रपति और PM मोदी ने 'सदैव अटल' समृद्धि स्थल पर दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्मारक ‘सदैव अटल’ पर पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन भी समाधि स्थल पर पहुंचे और श्रद्धांजलि दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी अटल जी के समाधि स्थल पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे थे अटल विहारी वाजपेयी
बता दें अटल विहारी वाजपेयी तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे थे। उनका पहला कार्यकाल 1996 में 13 दिनों का था, जबकि 1998-99 में उन्होंने दोबारा प्रधानमंत्री पद संभाला। इसके बाद 1999 से 2004 तक उन्होंने पूर्ण कार्यकाल पूरा किया। उनके कार्यालय में देश ने नई ऊंचाइयों को छुआ था। 16 अगस्त 2018 को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में 93 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया था।
पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा, "आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि है... उन्होंने देश को ठीक तरह से चलाया था... उन्होंने गरीबों के उत्थान के लिए काफी कुछ किया है। आज सभी लोग यहां आए और सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की..."
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 16 August 2026 at 08:51 IST