अपडेटेड 17 July 2023 at 11:01 IST

Datura: शिव जी को आखिर क्यों इतना प्रिय है धतूरा, जानें इसकी खासियत

क्या आप जानते हैं कि भोले बाबा को धतूरा इतना प्रिय क्यों है? और इसकी क्या खासियत है, नहीं तो चलिए आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं।

Follow :  
×

Share


Datura Ki Khasiyat | Image: self

Datura Ki Khasiyat: वैसे तो भोलेबाबा को खुश करने के लिए श्रद्धाभाव से चढ़ाया गया एक लोटा जल की काफी है, लेकिन अगर आप शिव जी को खुश करने के लिए उनके पसंद की चीजें चढ़ाते हैं तो उसमें बेलपत्र, मांग, मदार जैसी बहुत सारी चीजें शामिल हैं। इन्हीं में से एक धतूरा भी है जो शिव जी को बेहद प्रिय है, लेकिन क्या आप जानते हैं भोलेनाथ को धतूरा इतना प्रिय क्यों है, नहीं तो चलिए आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं। 

स्टोरी में आगे ये पढ़ें.....

  • शिव जी को क्यों प्रिय है धतूरा?
  • पुराने धतूरे का क्या करें?
  • क्या घर में लगा सकते हैं धतूरे का पौधा?

शिव जी को क्यों प्रिय है धतूरा?

शिव जी की पूजा में धतूरा जरूर शामिल किया जाता है। कहा जाता है कि संमुद्र मंथन के बाद जब शिव जी ने विष ग्रहण किया और अपने कंठ में रख लिया, तब से धतूरे को इस हलाहल के प्रतिकात्मक स्वरूप भगवान शिव को चढ़ाया जाता है और इसका फूल भी इसी लिए उन्हें इतना अधिक प्रिय है।

पुराने धतूरे का क्या करें?

अक्सर लोगों के मन में ये सवाल जरूर खड़ा होता है कि शिव को अर्पित किए धतूरे के फूलों और बींज का क्या करें। तो बता दें कि पुराने धतूरे के फूल को फेंकने के बजाय किसी पवित्र नदी में प्रवाहित कर देना चाहिए। अगर आसपास नदी न हो तो मिट्टी या घर गमले में रखें ताकी सूख कर ये मिट्टी में मिल जाए।

क्या घर में लगा सकते हैं धतूरे का पौधा?

शिव जी को प्रिय धतूरे के पौधे को लेकर लोगों के मन में ये ख्याल आता है कि क्या इस घर में लगाया जा सकता है या नहीं तो बता दें कि शिव जी को प्रिय किसी भी चीज का पौधा घर में लगाना शुभ माना जाता है। ताकि आप इनका इस्तेमाल पूजा में आसानी से कर सकें। आप आसानी से मिट्टी या गमले में धतूरे के पौधे को इसके बीज की मदद से लगा सकते हैं। 

यह भी पढ़ें... Sawan Ke Upay: लाख कोशिशों के बाद भी नहीं हो रही लव मैरिज, सावन में करें ये छोटा सा उपाय, जल्द बजेगी शहनाई

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

यह भी पढ़ें... Morpankh Ke Upay: सावन में करें मोरपंख के ये अचूक उपाय, कर्ज से नजरदोष तक की समस्याओं से मिलेगा छुटकारा!

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 17 July 2023 at 11:00 IST