दलाई लामा के बड़े भाई ग्यालो थोंडुप का बंगाल के कलिम्पोंग में 97 साल की उम्र में निधन

तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा के बड़े भाई ग्यालो थोंडुप का पश्चिम बंगाल के कलिम्पोंग में उनके आवास पर उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया।

 
Follow :
दलाई लामा | Image: Twitter

तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा के बड़े भाई ग्यालो थोंडुप का पश्चिम बंगाल के कलिम्पोंग में उनके आवास पर उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। वह 97 वर्ष के थे।

अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पिछले दो सप्ताह से बीमार थोंडुप ने शनिवार दोपहर अंतिम सांस ली। उन्होंने बताया कि इस मौके पर उनके बेटे और पोती मौजूद थी।

उन्होंने बताया कि परिवार के अन्य सदस्यों के आने के बाद 11 फरवरी को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

दलाई लामा अभी कर्नाटक में हैं और उन्होंने बायलाकुप्पे कस्बे के एक मठ में थोंडुप की स्मृति में आयोजित प्रार्थना सत्र में भाग लिया। अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पिछले दो सप्ताह से बीमार थोंडुप ने शनिवार दोपहर अंतिम सांस ली। उन्होंने बताया कि इस मौके पर उनके बेटे और पोती मौजूद थी।

 

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 9 February 2025 at 22:37 IST