अपडेटेड 28 February 2026 at 18:14 IST

Cyber Fraud: स्टॉक मार्केट में पैसा डबल का झांसा देकर इंजीनियर से ठगी, पुलिस ने 1.19 करोड़ रुपये ऐसे करवाए रिकवरी

Maharashtra cyber fraud: महाराष्ट्र के धुले में इंजीनियर को स्टॉक मार्केट में पैसा डबल करने का झांसा देकर उससे 3.5 करोड़ रुपये ठगे गए, जानें पुलिस ने कैसे 1.19 करोड़ रिकवर करवाए? साइबर ठगों से कैसे बचें? पढ़ें पूरी खबर।

Follow :  
×

Share


धुले में साइबर ठगी का बड़ा मामला | Image: AI/ Republic

Dhule cyber fraud: साइबर अपराध अब पढ़े-लिखे लोगों को भी नहीं बख्श रहे। महाराष्ट्र के धुले में एक प्राइवेट इंजीनियर को स्टॉक मार्केट में ज्यादा मुनाफे का लालच देकर साढ़े 3 करोड़ रुपये की ठगी कर ली गई। जैसे इंजीनियर को अहसाल हुआ कि उसके साथ धोखा हुआ है तो वो तुरंत साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करने पहुंच गया। जिसके बाद पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए टेक्निकल जांच से 1 करोड़ 19 लाख रुपये रिकवर कर लिए। यह घटना धुले में चर्चा का विषय बन गई है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

कैसे हुई ठगी?

अक्टूबर महीने में इंजीनियर हर्षद नारायण देशपांडे के व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया। इसमें स्टॉक मार्केट में पैसे डबल करने का दावा किया गया था। इंजीनियर ने मैसेज पर भरोसा किया और दिए गए लिंक पर क्लिक कर व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन किया। फिर ग्रुप के माध्यम से एक ऐप इंस्टॉल किया और रजिस्टर भी किया। शुरू में उन्हें छोटे-मोटे प्रॉफिट दिखाए गए, जिससे उनका भरोसा बढ़ गया।  स्कैमर्स ने धीरे-धीरे उनके बैंक अकाउंट से बार-बार पैसे ट्रांसफर करवाए। कमीशन के नाम पर भी पूरी मोटी रकम ली गई।

1 करोड़ 19 लाख रुपये हो सके रिकवर  

लेकिन जब इंजीनियर ने अपना पैसा निकालने की कोशिश की, तो रिक्वेस्ट रिजेक्ट हो गई। तब उन्हें ठगे जाने का एहसास हुआ और वे साइबर पुलिस के पास पहुंचे। जिला पुलिस अधीक्षक श्रीकांत धिवरे और अपर पुलिस अधीक्षक अजय देवरे के मार्गदर्शन में साइबर सेल के पुलिस इंस्पेक्टर अभिजीत सोनवणे ने मामले की जांच की। टेक्निकल एनालिसिस के आधार पर 1 करोड़ 19 लाख रुपये रिकवर किए गए। पुलिस ने बताया कि ठगी की कुल रकम 3.5 करोड़ थी, जिसमें से काफी हिस्सा वापस मिला है। जांच अभी जारी है और आरोपी को भी पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

साइबर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया या अनजान नंबर से आने वाले 'पैसे डबल करने', 'स्टॉक टिप्स' या किसी भी लालच वाले मैसेज, लिंक, APK फाइल पर भरोसा न करें। ऐसे स्कैम आम हो गए हैं और छोटे-बड़े निवेशकों को निशाना बनाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि शिकायत जल्दी करें तो रकम रिकवर होने की संभावना बढ़ जाती है। अगल आपको ऑनलाइन ठगी का अहसास हो तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। यह मामला दिखाता है कि साइबर ठग पढ़े-लिखे और तकनीकी जानकार लोगों को भी आसानी से फंसा लेते हैं। वहीं, पुलिस की तेजी से रिकवरी सराहनीय है, लेकिन जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है।

यह भी पढ़ें: ईरान पर ह‍मले के बाद ट्रंप का पहला बयान, दे दिया लाउड एंड क्लियर मैसेज

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 28 February 2026 at 18:14 IST