अपडेटेड 31 July 2024 at 14:34 IST

जगह-समय किया फिक्‍स, मिलते ही यशश्री को मौत के घाट उतारा; पढ़ लीजिए प्‍यार में सनकी दाऊद का कबूलनामा

मुंबई में हुए यशश्री शिंदे हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। कातिल दाऊद शेख ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

Follow :  
×

Share


yashshree murder | Image: Social Media

Yashshree Shinde Murder Case: मुंबई में हुए यशश्री शिंदे हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। कातिल दाऊद शेख ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने पुलिस को बताया कि वो यशश्री से शादी करना चाहता था। दाऊद ने जब ये बात यशश्री को बताई तो उसने इंकार कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, दाऊद ने बताया कि दोनों के बीच अफेयर था। शादी की बात को लेकर दोनों के बीच अनबन हो गई। इसी बात को लोकर उन्होंने मिलने की प्लानिंग बनाई। जगह और समय भी तय कर लिया। मिलने के दौरान भी जब यशश्री ने शादी करने से मना किया तो दाऊद ने उसकी हत्या कर दी।

हत्या के दो दिन पहले मुंबई आया था

नवी मुंबई क्राइम ब्रांच के डीसीपी अमित काले ने बताया कि आरोपी दाऊद शेख है और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। फिलहाल इंक्वारी प्रिलिमनरी स्टेज में है, लेकिन जो अब तक की जांच में सामने आया है उसमें दाऊद अकेला ही आरोपी है। उन्‍होंने बताया कि दाऊद इतने दिनों से कर्नाटक के गुलबर्गा में अपने रिश्तेदारों के पास छिपा था। वह बेंगलुरु का रहने वाला है और हत्या के 2 दिन पहले यानी 22 जुलाई को वो उरण में आया था।

उन्होंने आगे कहा कि दाऊद को छिपाने में किसने मदद की इसका भी पता हम लगा रहे हैं। जेल से छुटकर आने के बाद दाऊद बेंगलुरु चला गया था और वह लड़की के संपर्क में था। दाऊद ने चाकू से वार करके लड़की की हत्या की है और जो प्रत्यक्षदर्शी हैं यानी जिन्होंने लडकी की बॉडी को देखा। उनका कहना है कि लड़की का जो चेहरा है वह कुत्ते खा रहे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अब तक सेक्सुअल एसॉल्ट की बात सामने नहीं आई है।

विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

यशश्री के पिता ने पुलिस को दिए बयान में दाऊद शेख नाम के शख्स का जिक्र किया था। दाऊद से उनके परिवार की पुरानी दुश्मनी रही है। बताया जा रहा है कि जब यशश्री शिंदे 15 साल की थी, तब दाऊद शेख ने उसका शोषण किया था। दाऊद एक ट्रक ड्राइवर है। उसने यशश्री शिंदे को पहली बार वर्ष 2018 में देखा था। उस वक्त वह 14 साल की थी। इसके बाद उसे प्रेम के जाल में फंसाया और 2019 में उसका शोषण किया।

उस वक्त यशश्री शिंदे के परिवार की शिकायत के बाद दाऊद शेख के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। मामले में शेख लंबे समय तक जेल में रहा था। जेल से छूटने के बाद वह कर्नाटक चला गया था। लेकिन वह यशश्री और उसके परिवार से बदला लेना चाहता था। इसलिए उसने युवती से फिर बात शुरू करने के लिए उसका पीछा किया और अपने किए के लिए माफी भी मांगी। कुछ समय बाद उसने लड़की का विश्वास जीत लिया। पुलिस का अनुमान है कि वह पिछले पांच साल से हत्या की साजिश रच रहा था। बताया जा रहा है कि दाऊद शेख लगातार यशश्री को फोन करता था। 

इसे भी पढ़ें- दाऊद शेख ने यशश्री के प्राइवेट पार्ट और छाती पर ही क्यों किया हमला, 5 साल पुरानी है सनक की कहानी

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 31 July 2024 at 14:34 IST