Ghaziabad: पति की हुई मौत तो ससुर रखने लगा बुरी नजर, जैसे ही आबरू पर डाला हाथ; बहू ने बैट से पीट-पीटकर उतार दिया मौत के घाट

बजुर्ग की मौत को लेकर जब पुलिस ने कड़ाई से पछताछ की तो मृतक की बहू ने बताया कि उसने ही लकड़ी के बैट से पीट-पीट कर अपने ससुर की हत्या कर दी।

 
Follow :
जैसे ही आबरू पर डाला हाथ; बहू ने बैट से पीट-पीटकर उतार दिया मौत के घाट | Image: AI

UP NEWS: गाजियाबाद के गोविंदपुरम इलाके में एक घर के अंदर बुजुर्ग का शव मिलने से अफरा-तफरी मच गई। मामले की जानकारी जब पुलिस को दी गई तो आनन फानन में पुलिस ने बॉडी का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आसपास लगे सीसीटीवी भी खंगाले गए। बावजूद इसके पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

पुलिस ने घर में मौजूद किराएदार से भी पूछताछ की, जब पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा तो पुलिस ने घर में ही मौजूद मृतक की बहू से पूछताछ की। दरअसल, मृतक के बेटे की मौत कोरोना के समय हो गई थी, जिसके बाद बुजुर्ग ससुर के साथ उसकी बहू व बच्चे और उसके किराएदार अपने परिवार के साथ रह रहे थे।

आरोपी महिला ने लगाया ससुर पर बुरी नजर रखने का आरोप

बजुर्ग की मौत को लेकर जब पुलिस ने कड़ाई से पछताछ की तो मृतक की बहू ने बताया कि उसने ही लकड़ी के बैट से पीट-पीट कर अपने ससुर की हत्या कर दी। आरोपी महिला ने बताया कि वह बैट से पीट कर अपने ससुर को अपने से दूर हटा रही थी क्योंकि उसका ससुर उस पर गलत निगाह रखता था और उसके साथ कई बार पहले भी जबरदस्ती कर चुका था। अब ऐसे में बीती रात भी उसने जबरदस्ती की थी जिसके बाद पास में रखे लकड़ी के बैट से उसे अपने ससुर को छुड़ाने की नीयत से मारा लेकिन वह नहीं जानती थी कि उनकी मौत हो जाएगी।

लकड़ी से बेट से मारा तो हो गई मौत

आरोपी महिला ने बताया कि पहले भी वह मेरे साथ जबरदस्ती कर चुके हैं, जिसकी शिकायत मैंने कई बार थाने में जाकर की थी लेकिन पुलिस ने घरेलू झगड़ा कहकर मुझे वापस भेज दिया। अब हद हो गई थी वह मुझे लगातार परेशान कर रहे थे। बीती रात भी उन्होंने ऐसा किया तो मैं पास में पड़े लकड़ी के बैट से उनको हटाने का प्रयास किया जो कि ज्यादा जोर से लगने के कारण उनकी मौत हो गई। आरोपी बहू ने बताया कि उनके कई औरतों से अवैध संबंध है इसी वजह से उसने सोचा कि शव को वह वहीं पर छोड़ देती है, जिससे कि कोई सोचेगा कि इतनी औरतों से संबंध रखने वाले वृद्धि की उसी के घर में घुसकर किसी ने हत्या कर दी होगी लेकिन पुलिस ने इस घटना का चंद घंटे में खुलासा कर दिया। 

इसे भी पढ़ें: 'सौरभ से मुस्कान लेना चाहती थी तलाक...', जिगरी दोस्त का बड़ा खुलासा

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 22 March 2025 at 17:27 IST