UP: मॉल की 12वीं मंजिल से कूदकर व्यक्ति ने आत्महत्या की

नोएडा (उप्र) थाना बीटा-2 क्षेत्र में स्थित जेपी ग्रीन सोसाइटी निवासी एक व्यक्ति ने मानसिक तनाव के चलते एक मॉल की बारहवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।

Follow :  
×

Share


प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: X

नोएडा (उप्र) थाना बीटा-2 क्षेत्र में स्थित जेपी ग्रीन सोसाइटी निवासी एक व्यक्ति ने मानसिक तनाव के चलते एक मॉल की बारहवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान जेसीबी मशीन डीलर आशीष आनंद (60) के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी विद्युत गोयल ने बताया कि आनंद बीती रात आइथम गलेरिया मॉल में खरीदारी करने गए थे जहां मानसिक तनाव के चलते उन्होंने 12वीं मंजिल से छलांग लगा दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में आनंद की मौके पर मौत हो गई।

अधिकारी ने कहा कि मृतक की पत्नी के अनुसार आनंद ने आत्महत्या की जो मानसिक तनाव में थे।

 

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 10 February 2025 at 23:54 IST