UP: बिहार ले जाई जा रही 653 पेटी शराब नोएडा में बरामद, मामला दर्ज
UP: 653 boxes of liquor being taken to Bihar recovered in Noida
- भारत
- 1 min read
UP: गौतम बुद्ध नगर आबकारी विभाग ने नोएडा में एक ट्रक से तस्करी करके बिहार ले जाई जा रही 653 पेटी शराब बरामद की है।
जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य कर सकल दल ने शराब की पेटियां ले जा रहे ट्रक को सिरसा गोल चक्कर के पास से पकड़ा और आबकारी विभाग को इस संबंध में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि ट्रक से 653 पेटी पंजाब एवं अरुणाचल प्रदेश मार्का शराब मिली। श्रीवास्तव ने बताया कि इस बाबत कासना थाने में मामला दर्ज किया गया है। आबकारी अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है और उसकी तलाश की जा रही है।
उन्होंने बताया कि जांच में पता चला है कि यह शराब तस्करी करके उत्तर प्रदेश के रास्ते बिहार ले जाई जा रही थी। मामले की जांच जारी है।
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 9 March 2024 at 11:17 IST