‘इंडी’ गठबंधन के साथ बने रहने के मुद्दे पर ‘आप’ का शीर्ष नेतृत्व निर्णय लेगा: संजय सिंह
दिल्ली विधानसभा चुनाव में करारी हार मिलने के बाद कांग्रेस और आप के संबंधों में आई खटास के बीच, संजय सिंह ने सोमवार को कहा कि ‘इंडी’ गठबंधन के साथ बने रहने के मुद्दे पर उनकी पार्टी का शीर्ष नेतृत्व निर्णय लेगा।
- भारत
- 1 min read
दिल्ली विधानसभा चुनाव में करारी हार मिलने के बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी(आप) के संबंधों में आई खटास के बीच, ‘आप’ के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने सोमवार को कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन के साथ बने रहने के मुद्दे पर उनकी पार्टी का शीर्ष नेतृत्व निर्णय लेगा।
राज्यसभा सदस्य सिंह से जब पूछा गया कि क्या आपकी पार्टी, ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा बनी रहेगी, तो उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी नेतृत्व इस पर फैसला करेगा। अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है।’’
दिल्ली विधानसभा चुनाव में इन दोनों दलों के बीच तालमेल नहीं बन पाने से भाजपा को फायदा पहुंचने के दावों के बीच, सोमवार को ‘इंडिया’ गठबंधन के कई नेताओं ने एकता और सामंजस्य पर जोर दिया। वहीं, कांग्रेस ने कहा कि ‘आप’ ने विधानसभा चुनावों में गठबंधन से इनकार कर दिया था, ऐसे में अब उसपर (कांग्रेस पर) आरोप लगाना गलत है।
यह पूछे जाने पर कि क्या दिल्ली में ‘आप’ की हार के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है, सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी इसकी समीक्षा कर रही है।
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 11 February 2025 at 00:01 IST