अपडेटेड 21 March 2025 at 12:18 IST
महाराष्ट्र के ठाणे में घर में घुसकर वृद्ध महिला की हत्या, आभूषण लूट लिए गए
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर उनके घर से आभूषण लूट लिए गए। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
सांकेतिक फोटो | Image:
Canva
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर उनके घर से आभूषण लूट लिए गए। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी के अनुसार, रजनी पाटकर कल्याण स्थित एक आवासीय परिसर में बृहस्पतिवार शाम को अपने अपार्टमेंट में अकेली थीं।
पुलिस ने बताया कि घर में जबरन घुसने के संकेत मिले हैं।
उन्होंने बताया कि पाटकर का रक्तरंजित शव मिला। मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। उनका मंगलसूत्र और घर में रखे अन्य आभूषण गायब थे।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सुराग जुटाने के लिए इलाके के सीसीटीवी कैमरा फुटेज की जांच कर रही है।
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 21 March 2025 at 12:18 IST