अपडेटेड 17 July 2025 at 12:34 IST

2024 में फर्जी पासपोर्ट पर विदेश भागा सुनील सरधानिया, अब सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर हमले की ली जिम्मेदारी, हिमांशु भाऊ गैंग का भी आया नाम

हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया की कार पर गुरुग्राम के SPR रोड पर बदमाशों ने फायरिंग की थी। अब इस हमले की जिम्मेदारी सुनील सरधानिया ने ली है।

Follow :  
×

Share


सुनील सरधानिया ने ली सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर हमले की जिम्मेदारी | Image: Instagram

Rahul Fazilpuria News : सिंगर और रैपर राहुल फाजिलपुरिया की कार पर गुरुग्राम में हमला किया गया था। जिस वक्त बदमाशों ने कार को निशाना बनाया, फाजिलपुरिया भी उसमें सवार थे। अब इस हमले की जिम्मेदारी सुनील सरधानिया ने ली है। सोशल मीडिया पोस्ट में हमले की जिम्मेदारी लेते हुए लिखा कि राहुल ने उससे 5 करोड़ लिए और फिर नहीं लौटाए।

हरियाणा पुलिस के मुताबिक रोहतक के रहने वाले सुनील का बैकग्राउंड आपराधिक है। सोशल मीडिया पोस्ट में सुनील सरधानिया ने धमकी देते हुए कहा कि हर महीने राहुल के एक-एक करीबी को मारा जाएगा। पोस्ट में सुनील सरधानिया के अलावा दीपक नांदल और इंद्रजीत यादव का नाम भी लिखा था। इंद्रजीत यादव को कथित तौर पर हिमांशु भाऊ गैंग का सदस्य बताया जाता है।

पहले अच्छे दोस्त थे राहुल और सुनील

हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर हुए हमले के जिम्मेदारी सुनील सरधानिया ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लेते हुए पोस्ट में दावा किया कि 'उसके भाई दीपक नांदल ने फाजिलपुरिया के पीछे 5 करोड़ रुपये लगाए थे और यह हमला एक "लास्ट वार्निंग" था, ताकि पैसे वापस किए जाएं। सरधानिया ने यह भी कहा कि अगर मारने की मंशा होती तो फाजिलपुरिया को उनके ऑफिस के बाहर ही मार दिया जाता।'

सुनील 2024 में फर्जी पासपोर्ट पर विदेश भाग गया था। राहुल और सुनील पहले अच्छे दोस्त माने जाते थे। हमले के आरोप में पकड़े गए विशाल ने भी सुनील का नाम लिया है।

पुलिस कर रही जांच

पोस्ट में दूसरा नाम दीपक नांदल का है, जो फाजिलपुरिया का करीबी रहा है। दीपक भी एक मामले में नाम सामने आने के बाद विदेश चला गया था और विवादों से जुड़ा रहा है। उसने राहुल यादव और बादशाह के साथ मिलकर ‘हरियाणा रोडवेज’ और ‘कर गई चुल’ जैसे हिट गाने बनाए हैं। तीसरा नाम है इंद्रजीत यादव, जो हाल ही में एक मर्डर केस में आरोपी बना था। फिलहाल पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट की जांच कर रही है और जानने की कोशिश कर रही है कि क्या वाकई मामला 5 करोड़ के विवाद का है या कुछ और मामला है।

ये भी पढ़ें: Iraq Fire: इराक के शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, जिंदा जलने से 50 लोगों की मौत; कई घायल

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 17 July 2025 at 12:34 IST