अपडेटेड 28 June 2025 at 16:03 IST

बाप से होता रोज झगड़ा, बेटे ने पत्थर से सिर और सीने पर हमला कर उतारा मौत के घाट; दिल्ली में रिश्‍ते का हुआ कत्ल

दिल्ली में एक बेटे ने पारिवारिक झगड़े में पिता की पत्थर के पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

Follow :  
×

Share


बेटे ने पत्थर से सिर और सीने पर हमला कर उतारा मौत के घाट | Image: freepik / Representative

राजधानी दिल्ली में एक कलयुगी बेटे ने पारवारिक झगड़े के कारण अपने पिता की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। मामला दिल्ली के पहाड़गंज इलाके का है जहां पारिवारिक झगड़े ने एक 45 साल शख्स की जान ले ली। मृतक की पहचान विनोद के रूप में हुई है, जिनकी मौत उनके ही बेटे भानु प्रताप की पिटाई से हो गई। यह वारदात अंबेडकर भवन, आराम बाग के पास एक पार्क में हुई।

पुलिस को पहाड़गंज थाने में सूचना मिली कि एक व्यक्ति की मौत हो गई है और इसमें उसके बेटे और पत्नी की भूमिका हो सकती है। जब पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की, तो एक चश्मदीद गवाह ने बताया कि उसने देखा कि विनोद को उनके बेटे भानु प्रताप ने पार्क में पहले धक्का दिया और फिर पत्थरों से सिर और सीने पर वार किया।

पिटाई के बाद तबीयत बिगड़ने से मौत

घटना के बाद विनोद एक स्थानीय क्लिनिक से इलाज कराकर घर पहुंचे और अपनी बहन को पूरे मामले की जानकारी दी। लेकिन कुछ ही घंटों बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और उनकी मौत हो गई। परिवार के आरोपों, गवाह की गवाही और हालात को देखते हुए पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। FIR नंबर 331/25 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत दर्ज किया गया है।

पुलिस ने आरोपी बेटे के किया गिरफ्तार

आरोपी बेटे भानु प्रताप को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने बताया कि उसका अपने पिता से अक्सर झगड़ा होता रहता था और उसी दिन गुस्से में आकर उसने हमला कर दिया, जिससे पिता की जान चली गई।

इसे भी पढ़ें: गीता कॉलोनी मर्डर केस में लव एंगल! दूसरे समुदाय की लड़की से था यश का...

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 28 June 2025 at 16:03 IST