जिला अदालत के बाहर बाइक सवार हमलावरों ने शख्स पर की फायरिंग फिर धारदार हथियार से काट डाला, दिनदहाड़े मर्डर से दहला पुणे, खौफनाक VIDEO
पुणे में दिनदहाड़े कुछ अज्ञात हमलावरों ने एक युवक पर कई राउंड फायरिंग की। इसके बाद उस पर धारदार हथियार से हमला कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
- भारत
- 2 min read
Pune: महाराष्ट्र के पुणे में दिनदहाड़े एक युवक की हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज वारदात पुणे कोर्ट के बाहर हुई, जहां कुछ अज्ञात हमलावरों ने युवक को बेरहमी से निशाना बनाया। हमलावरों ने पहले युवक पर एक के बाद एक कई राउंड फायरिंग की और फिर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल फुटेज में देखा जा सकता है कि हमलावरों ने बीच सड़क पर युवक को चारों तरफ से घेर लिया और उस पर गोलियां बरसा दीं। गोली लगने के बाद भी हमलावर नहीं रुके और उन्होंने युवक पर धारदार हथियार से वार करना शुरू कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
हमलावर स्कूटी पर सवार होकर फरार
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो युवक दो स्कूटी लेकर पहले से ही मौके पर खड़े थे। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर उन्हीं स्कूटियों पर सवार होकर फरार हो गए।
खून से लथपथ युवक ने तोड़ा दम
इस जानलेवा हमले में बुरी तरह जख्मी होने के बावजूद युवक ने कुछ दूरी तक चलने की चलने की कोशिश की। लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। यह घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
पुलिस ने जांच की शुरू
अदालत के बाहर हुई इस वारदात की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल को घेरकर अपनी जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस वीडियो और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार हमलावरों की पहचान कर उनकी तलाश में जुट गई है।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 25 November 2026 at 14:23 IST