Noida: सेक्टर 137 सोसाइटी में गार्ड्स ने दिखाई दबंगई, पार्किंग विवाद में युवक-युवती को डंडों से पीटा

नोएडा के सेक्टर 137 की सोसायटी में बीती रात बिना स्टीकर गाड़ी की पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने 6 आरोपी गार्ड्स को गिरफ्तार कर लिया है।

Follow :  
×

Share


नोएडा में सिक्योरिटी गार्ड्स ने युवक को पीटा। | Image: Video grab

Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा में सिक्योरिटी गार्ड्स के हाथ मारपीट और थप्पड़कांड जैसे कई मामले सामने आते रहे हैं। अब हालिया मामला सिक्योरिटी गार्ड्स की तरफ से युवक-युवती की पिटाई का आया है। घटना नोएडा के कोतवाली 142 में स्थित सेक्टर 137 की एक सोसायटी की बताई जा रही है, जिसमें दो युवक-युवतियों को गार्ड्स ने डंडों से बुरी तरह पिटाई की है। अभी ये मामला पुलिस तक पहुंच चुका है और उसमें गिरफ्तारी भी हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, नोएडा के सेक्टर 137 की सोसायटी में बीती रात बिना स्टीकर गाड़ी की पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था। सोसाइटी में रहने वाले सोसायटी के रेजिडेंस, जिनकी गाड़ी पर पार्किंग का स्टीकर नहीं लगा था, वो अपने गाड़ी को अंदर ले जाना चाह रहे थे, जिसे गार्ड ने रोक दिया। इस बात पर दोनों के बीच बहस हुई। फिर वो अपनी गाड़ी बाहर लाकर चले गए। जब थोड़ी देर बाद युवक और युवतियां वापस आए तो गार्ड्स और उनके बीच में बहस हो गई।

मारपीट का वीडियो सामने आया

घटना का जो वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा गया है कि एक महिला गार्ड पहले युवक-युवती के साथ बहस कर रही थी। उसके बाद कुछ गार्ड डंडों से उनकी पिटाई करने लगे। सोसायटी में रहने वाले रेजिडेंस इस का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

पुलिस ने 6 गार्ड्स को गिरफ्तार किया

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने 6 गार्ड्स को शांति भंग करने की धाराओं गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली 142 के पुलिस प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची टीम ने निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए 6 गार्ड्स को गिरफ्तार कर शांति भंग करने की धाराओं गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Published By : Amit Bajpayee

पब्लिश्ड 1 March 2024 at 12:11 IST