अपडेटेड 11 January 2025 at 14:03 IST

नाबालिग से कई बार बलात्कार, केरल पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा

किशोरी के साथ कथित तौर पर विभिन्न स्थानों पर कई बार बलात्कार किये जाने के मामले में कम से कम चार प्राथमिकी दर्ज और छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

Follow :  
×

Share


नाबालिग से रेप | Image: Shutterstock

Kerala News: केरल पुलिस ने एक किशोरी के साथ कथित तौर पर विभिन्न स्थानों पर कई बार बलात्कार किये जाने के मामले में कम से कम चार प्राथमिकी दर्ज की हैं और छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि ये गिरफ्तारियां 18 वर्षीय लड़की के बयान के आधार पर की गईं। लड़की ने आरोप लगाया है कि 16 साल की उम्र से उसके साथ कई बार बलात्कार किया गया।

रेप के आरोप में 6 लोग गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि दो प्राथमिकी के सिलसिले में पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य व्यक्ति पहले ही एक अलग मामले में जेल में है। 

कैसे हुआ मामले का खुलासा?

पुलिस ने बताया कि बलात्कार के मामलों में कुल चार प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार इन घटनाओं में 60 से अधिक लोगों के शामिल होने का संदेह है। पुलिस के अनुसार यह मामला बाल कल्याण समिति द्वारा की गई काउंसलिंग के दौरान सामले आया। दरअसल लड़की के शिक्षकों ने उसके व्यवहार में आए बदलावों के बारे में समिति को बताया था। समिति ने बाद में पुलिस को सूचित किया, जिसने जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, महिला अधिकारी पीड़िता का बयान दर्ज करने और अधिक जानकारी जुटाने की प्रक्रिया में हैं।

यह भी पढ़ें: Punjab: सोने के लेन-देन को लेकर भिड़े दो सुनार, सरेआम गोली मारकर की हत्या; VIDEO VIRAL
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 11 January 2025 at 14:02 IST