अपडेटेड 22 February 2026 at 12:24 IST
न्यूड VIDEO बनाया, पेशाब पिलाया और सैनिटाइजर छिड़क जलाया गर्लफ्रेंड का प्राइवेट पार्ट...गुरुग्राम के लिवइन पार्टनर ने की हैवानियत हदें पार
हरियाणा के गुरुग्राम जिले में एक शख्स ने अपनी लिव-इन पार्टनर के प्राइवेट पार्ट पर सैनिटाइजर छिड़कर आग लगा दी। पीड़िता की हालत गंभीर है और वह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती है।
हरियाणा के गुरुग्राम जिले में एक शख्स ने अपनी लिव-इन पार्टनर के प्राइवेट पार्ट पर सैनिटाइजर छिड़कर आग लगा दी। पीड़िता की हालत गंभीर है और वह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती है। पीड़िता बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई कर रही है और आरोपी शिवम के साथ रिलेशनशिप में रह रही थी। शिवम ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर, उसका यौन उत्पीड़न किया था।
गुरुग्राम के बादशाहपुर थाना क्षेत्र में दर्ज एफआईआर के अनुसार, आरोपी शिवम (नरेला, दिल्ली निवासी) ने कथित तौर पर अपनी लिव-इन पार्टनर के साथ यह अमानवीय कृत्य किया। एफआईआर 19 फरवरी 2026 को रात 8:35 बजे दर्ज की गई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115, 118(1), 118(2), 127(2), 69 और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एफआईआर पीड़िता के बयान के आधार पर दर्ज की गई है, जिसमें उसने आरोप लगाया है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में उसके साथ मारपीट और हिंसा करता रहा।
लाइटर से जलाया होंठ और सैनिटाइजर डाल कर जला दिया प्राइवेट पार्ट
युवती ने गुरुग्राम पुलिस को बताया कि उसके पार्टनर ने उसके प्राइवेट पार्ट्स पर सैनिटाइजर डालकर आग लगा दी। युवती ने आगे दावा किया कि उसके पार्टनर ने उसके सिर पर मेटल की बोतल मारी और फिर उसे दरवाजे और अलमारी पर पटक दिया। युवती के मुताबिक वह और शिवम (आरोपी) सितंबर 2025 में एक ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिए मिले थे। जिसके कुछ ही महीनों बाद साथ रहने लगे।
युवती ने आगे दावा किया कि उसके पार्टनर ने न सिर्फ उसके साथ मारपीट की बल्कि उस पर चाकू से भी हमला किया। यह मारपीट लगातार 3 दिनों तक चली। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए।
न्यूड वीडियो भी बनाया
न्यूड वीडियो रिकॉर्ड करने का आरोप पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि शिवम ने लिव-इन पार्टनर के पैरों पर चाकू से हमला किया। उसका न्यूड वीडियो रिकॉर्ड कर उसके साथ मारपीट की। घटना की रात पीड़ित ने आरोपी के चंगुल से छुटकर अपनी मां को कॉल कर सारी सच्चाई बताई। युवती ने मां से अपनी लोकल लैंग्वेज में ही बात की। जिससे आरोपी उनकी बात समझ न सके। फिर उसकी मां ने 112 पर कॉल किया। पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को सेक्टर-10 के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे दिल्ली से सफदरजंग हॉस्पिटल में रेफर कर दिया।
एडवोकेट रीना रॉय ने बताया कि घटना से तीन दिन पहले पीड़ित ने अपने पिता को कॉल कर कहा था- अगर आप मुझे जिंदा देखना चाहते हो गुरुग्राम में आकर ढूंढ लो। उसने अपने पीजी के बारे में भी बताया था। इसके बाद उसके घरवाले एक्टिव हुए। एडवोकेट के अनुसार, लड़की के पिता ने बताया कि आरोपी ने प्राइवेट पार्ट पर सैनेटाइजर लगाकर लाइटर से आग लगाई थी। उसने शरीर के दूसरे हिस्सों को भी दागा।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 22 February 2026 at 12:24 IST