Thane Crime: कल्याण में गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड की हत्या कर बोरे में बॉडी भरी, फिर बाथरूम में नल खुला रखा... जानें पूरी कहानी

कल्याण के नीलकंठ सोसाइटी में गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड की हत्या कर बॉडी को बोरे में भर दिया, इसके बाद सबूत मिटाने के लिए 24 घंटे तक नल खुला रखा। साथ ही मकान मालिक को वॉइस नोट भेजकर बताया कि, बाथरूम में डेड बॉडी रखी है। जानिए पूरी कहानी

 
Follow :
गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड की हत्या कर बोरे में बॉडी भरी, फिर पूरे दिन नल खुला रखा | Image: Representative Image

Thane Boyfriend Killing: महाराष्ट्र के कल्याण से एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई, जहां नीलकंठ सोसाइटी में एक युवती ने अपने बॉयफ्रेंड की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को बोरे में भरकर बाथरूम में रख दिया और सबूत मिटाने के लिए 24 घंटे नल खुला छोड़ दिया।

जब बाथरूम में मिली सड़ी-गली लाश

दरअसल, पिछले दो-तीन दिनों से सोसाइटी में से बदबू आ रही थी। स्थानीय लोगों ने सूचना दी तो मानपाड़ा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घर बाहर से बंद था, तो पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। इसके बाद जब घर के   अंदर का दृश्य देखा तो पैरो तले जमीन खिसक गई, बस हैरान रह गए जब बाथरूम में एक बोरा मिला, जिसमें सड़ी-गली हालत में लाश पड़ी थी। इसके बाद फोरेंसिक टीम को बुलाया गया और सबूत लिए गए।

गर्लफ्रेंड का क्या प्लान था? 

पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी महिला ने शव को सड़ने के लिए बाथरूम का नल लगातार खुला रखा था। जब सोसाइटी में पानी आता, तो बोरे पर सीधा पानी गिरता, इससे खून के निशान धुल जाते और शव जल्दी सड़ जाता। पुलिस ने आगे बताया कि, महिला वारदात को अंजाम देने के बाद कोलकाता निकल गई।

वॉइस मेल से पता चली हत्या की कहानी 

वहीं, महिला ने अपने मकान मालिक को हत्या के कुछ दिन बाद एक वॉइस मेल भेजा, जिसमें उसने कहा- 'फ्लैट के बाथरूम में डेड बॉडी है और नल चल रहा है।' ये ऑडियो सुन मकान मालिक की हालत खराब हो गई, उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जब तक शव को कब्जे में ले लिया गया था, इसके इस वॉइस मेल ने पूरे मामले को उजागर कर दिया कि, गर्लफ्रेंड ने ही हत्या की है।

फिल्मी कहानी जैसा मर्डर

मानपाड़ा पुलिस ने मर्डर का केस दर्ज कर लिया है। वहीं, आरोपी महिला की तलाश के लिए पुलिस की एक टीम कोलकाता भी रवाना हुई है। फोरेंसिक रिपोर्ट और पोस्टमॉर्टम के बाद आगे के राज खुल पाएंगे। ये मामला फिल्मी कहानी जैसा लगता है, लेकिन हकीकत में बेहद दर्दनाक है। प्रेम संबंधों में झगड़े अब हत्या तक पहुंच रहे हैं। फिलहाल पुलिस कार्रवाई कर रही है और उम्मीद जता रही है कि आरोपी युवती को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने सोसाइटी के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं, साथ ही पूछताछ भी जारी है।   

यह भी पढे़ं: FIFA: मेसी की टीम फाइनल में हारी, स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 20 July 2026 at 10:07 IST