अपडेटेड 2 January 2024 at 11:50 IST
पंजाब में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित DSP की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव
Sangroor DSP Found Dead in Jalandhar: पंजाब के जालंधर में सड़क किनारे मिला संगरूर के डीएसपी का शव।
Arjuna Awardee DSP Dead Body Recovered in Jalandhar: पंजाब में एक डीएसपी की लाश सड़क के किनारे पाई गई है। इस घटना के बाद पंजाब प्रशासन में हड़कंप मच गया है। सोमवार (1 जनवरी 2024) को पंजाब के संगरूर में तैनात डीएसपी दलबीर सिंह देओल की लाश जालंधर में एक सड़क के किनारे पाई गई।
स्टोरी में आगे पढ़ें...
- पंजाब में सड़क के किनारे DSP का शव मिलने से सनसनी
- संगरूर के DSP दलबीर सिंह देओल का हत्यारा कौन?
- DSP के शव ने खड़ा किया कानून व्यवस्था पर सवाल?
जालंधर के ADCP बलविंदर सिंह रंधावा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि हम लोगों को एक शख्स ने फोन करके इस बात की जानकारी दी थी कि बस्ती के बावा खेल के पास एक शव पड़ा हुआ है। जब हम घटनास्थल पर पहुंचे और शव का निरीक्षण किया तो पता चला ये शव संगरूर के डीएसपी दलबीर सिंह का है। पुलिस इस मामले को लेकर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
#WATCH | "Body of police officer DSP Dalbir Singh was found lying near Basti Bawa Khel Canal on the intervening night of 31st Dec and 1st Jan. The body had a head injury on it. CCTV footage being analysed," says
Balwinder Singh Randhawa, A-DCP-1, Jalandhar.#Punjab pic.twitter.com/8vlOQsg9ua
— ANI (@ANI)
शरीर पर चोट के निशान गरदन में लगी थी गोली
बलविंदर सिंह रंधावा ने आगे बताया कि दलबीर सिंह की डेड बॉडी पर चोट के निशान थे उनके सिर पर भी चोट लगी हुई थी। शुरुआत में तो पंजाब पुलिस इसे एक सड़क हादसा मान रही थी लेकिन बाद में जब शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया तो पता चला शव की गरदन में गोली फंसी हुई है। वहीं घटना के बाद से डीएसपी की सर्विस रिवॉल्वर भी लापता है।
अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके थे दलबीर
डीएसपी के परिजन ने मीडिया से बातचीत में बताया कि पुलिस ने हमें दलबीर की लाश मिलने की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि दलबीर एक बेहतरीन वेट लिफ्टर थे और अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किए जा चुके थे। मृतक के परिजन ने आगे बताया कि उनके सिर पर चोट लगी थी और गरदन में गोली लगी थी। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
यह भी पढ़ेंः Noida में शॉपिंग मॉल के पास एक लड़की से गैंगरेप
Published By : Ravindra Singh
पब्लिश्ड 2 January 2024 at 11:14 IST