वारदात या हादसा? नेपाल के चितवन में नदी के अंदर मिली भारतीय नंबर की जीप

पुलिस ने बताया कि मंगलवार तड़के नेपाल के चितवन जिले में त्रिशूली नदी में भारतीय नंबर प्लेट वाली एक जीप मिली।

 
Follow :
नेपाल की नदी में भारतीय नंबर कार की तलाश | Image: ANI

नेपाल के चितवन जिले में एक भारतीय नंबर प्लेट वाली जीप नदी से अंदर मिली है। गोताखोरों ने नदी के अंदर जीप का पता लगाया है। हालांकि अभी तक ये जानकारी नहीं मिल सकती है कि ये कोई दुर्घटना थी या कोई वारदात। इसके अलावा जीप में सवार लोगों को भी अता-पता नहीं है। फिलहाल स्थानीय पुलिस ने नदी से कार बरामद किए जाने की पुष्टि की है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि मंगलवार तड़के नेपाल के चितवन जिले में त्रिशूली नदी में भारतीय नंबर प्लेट वाली एक जीप मिली।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी थी सूचना

जिला पुलिस कार्यालय चितवन के पुलिस उपाधीक्षक श्रीराम भंडारी ने फोन पर एएनआई को बताया, 'गोताखोरों ने नदी के अंदर जीप का पता लगा लिया है और पुष्टि की है। इससे पहले आज सुबह इक्ष्यकामना ग्राम परिषद-5 के स्थानीय लोगों ने हमें फोन किया था और संदेह जताया था कि एक वाहन नदी में गिर गया है।'

यह भी पढ़ें: कमरा नंबर 111 में कत्ल और 11 दिन बाद मिली दिव्या पाहुजा की लाश

पुलिस अधिकारी ने कहा कि जीप सड़क से उतरकर 85 मीटर नीचे नदी में जा गिरी। पुलिस के मुताबिक, डूबे वाहन में सवार यात्रियों की स्थिति के बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है।

शुक्रवार को नेपाल में 12 लोगों की मौत हुई

इस बीच शुक्रवार रात मध्य-पश्चिमी नेपाल के डांग जिले में एक सड़क दुर्घटना में दो भारतीय नागरिकों सहित कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। भालूबांग में हुए हादसे में सिर्फ 8 मृतकों की पहचान हो सकी है। पुलिस के मुख्य निरीक्षक उज्ज्वल बहादुर सिंह ने कहा, 'यात्री बस बांके के नेपालगंज से काठमांडू जा रही थी, लेकिन यह पुल से फिसल गई और राप्ती नदी में गिर गई। हमने केवल आठ मृत यात्रियों की पहचान की है, जिनमें दो भारतीय भी शामिल हैं।'

यह भी पढ़ें: बदला लेना था तो मेरे से लेती, बेटे को क्यों मारा...

Published By : Amit Bajpayee

पब्लिश्ड 16 January 2024 at 09:22 IST