अपडेटेड 26 July 2025 at 09:19 IST

Maharashtra : HIV संक्रमित शेल्टर होम में इंसानियत शर्मसार, HIV संक्रमित नाबालिग से बलात्कार, गर्भपात के लिए किया मजबूर

महाराष्ट्र में लातूर के सेवालय आश्रय गृह में एक नाबालिग HIV पीड़ित लड़की से रेप का मामला सामने आया है। पीड़ित का 2 साल से रेप किया जा रहा था और गर्भधारण करने पर गर्भपात के लिए मजबूर किया गया।

Follow :  
×

Share


HIV संक्रमित नाबालिग से बलात्कार | Image: Freepik

Maharashtra News : महाराष्ट्र के लातूर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां अपनी हवास को बुझाने के लिए एक HIV संक्रमित नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया। ये घटना इसलिए भी अधिक परेशान करती है, क्योंकि इसे लातूर के नामी HIV संक्रमित सेवालय आश्रय गृह में अंजाम दिया है। इस वारदात ने गहरी चिंता पैदा कर दी है।

ये पूरा मामला लातूर जिले के औसा तालुका की है। पुलिस ने रेप के आरोप में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित की शिकायत पर ढोकी पुलिस थाने में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने POCSO एक्ट समेत कई धाराओं के तहत कार्रवाई की है और सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

अन्य लड़कियों के साथ भी दुर्व्यवहार

पीड़ित नाबालिग का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना ने आश्रय गृहों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी। ये मामला सामने आने के बाद जानकारी सामने आई कि इस संस्थान में कुछ अन्य लड़कियों ने भी अपने साथ दुर्व्यवहार की शिकायत की है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। इस मामले को ढोकी पुलिस से औसा पुलिस को स्थानांतरित करने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

गर्भपात के लिए किया मजबूर

नाबालिग की शिकायत के अनुसार, वह पिछले 2 साल से इस आश्रय गृह थी। आरोप है कि बाल गृह के एक कर्मचारी ने चार बार रेप की वारदात को अंजाम दिया और मुंह बंद रखने की धमकी दी। संस्था के प्रबंधन पर भी मदद नहीं करने का आरोप है। जब पीड़ित ने अधिकारियों से मदद के लिए गुहार लगाने के लिए शिकायत पेटी में पत्र डाला, तो उसे भी फाड़कर फेंक दिया गया। ये घटनाएं HIV संक्रमित बच्चों के आश्रय गृह में 13 जुलाई, 2023 से 23 जुलाई, 2025 के बीच हुईं है। जब पीड़ित गर्भवती हो गई, तो उसे गर्भपात के लिए मजबूर किया गया। 

ये भी पढ़ें: Delhi: महिला SI की संदिग्ध हालात में फंदे से झूलती मिली लाश, हरियाणा की रहने वाली सविता कि अमन विहार थाने में थी पोस्टिंग

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 26 July 2025 at 09:19 IST