अपडेटेड 6 April 2025 at 20:52 IST

Bengaluru: महिलाओं का रात में निकलना खतरनाक, मनचले ने राह चलती महिला से की छेड़खानी; CCTV में कैद हुई घटना

बेंगलुरु से रात को सड़क पर चल रही महिला से यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। इस यौन हिंसा करने वाले शख्स की क्या मानसिकता रही होगी आप समझ सकते हैं।

Follow :  
×

Share


Bengaluru: महिलाओं का रात में निकलना खतरनाक, मनचले ने राह चलती महिला से की छेड़खानी; CCTV में कैद हुई घटना | Image: X-Videograb

Bengaluru Girl Molested on Road CCTV Footage Viral: देश विकास की रफ्तार से भले ही तेजी से आगे भाग रहा हो लेकिन जब तक हम अपनी मानसिकता नहीं दुरुस्त करेंगे ऐसे विकास का कोई फायदा नहीं होने वाला है। बेंगलुरु जैसे शहर जिसे आईटी का हब और सिलिकॉन वैली कहा जाता है वहां से रात को सड़क पर चल रही महिला से यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। इस यौन हिंसा करने वाले शख्स की क्या मानसिकता रही होगी आप समझ सकते हैं। इस छेड़छाड़ की घटना का वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है। ये वीडियो 3 अप्रैल का है जहां पीड़ित महिला एक लड़की के साथ गली में जा रही होती है तभी पीछे से आरोपी लड़का आता है और पीड़िता के साथ हैवानियत करने की कोशिश करता है।


वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जैसे ही लड़की आती है पीछे से आरोपी लड़की को पकड़ता है वो असहज हो जाती है और अचानक हुई इस छेड़छाड़ का विरोध करते हुए शोर मचाने लगती है, लेकिन इस आरोपी की ढीढता तो देखिए चिल्लाने के बाद भी वो डरा नहीं और जबरन लड़की को किस करने की कोशिश की। इस पूरे वीडियो में लड़की ने लगातार लड़के की छेड़खानी का विरोध किया। अंत में जब ये दरिंदा ये बात जान गया कि लड़की इस मामले में समर्पण करने वाली नहीं है तो उसने लड़की को छोड़कर भागना ही उचित समझा। मामला रात का था गली में थोड़ा अंधेरा था और सीसीटीवी ने ये वीडियो भी काफी दूर से लिया था इस वजह से धुंधली वीडियो की वजह से आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। इस मामले में अभी तक पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया है। पुलिस का कहना है कि जब शिकायत आएगी तो कार्रवाई करेंगे।

 


वीडियो में दिखी आरोपी की हैवानियत

3 अप्रैल की रात को एक विकृत मानसिकता का युवक जिसने महिला को पीछे से पकड़ लिया और उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ यौन हिंसा करता रहा। वायरल हो रहे इस वीडियो देखकर इस बात का आसानी अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये घटना देर रात घटी किसी कॉलोनी की है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जब महिला कॉलोनी की सड़क पर अपनी दोस्त के साथ जा रही होती है तो आस-पास गली में कोई मौजूद नहीं था। ऐसे में अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी ने महिला को पीछे पकड़ा और हैवानियत की कोशिश की। जब महिला ने जोर से शोर मचाया तब आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से तेजी से फरार हो गया।


पुलिस कर रही थी पीड़िता की शिकायत का इंतजार

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल अभी तक हमारे पास ऐसी किसी घटना की कोई शिकायत नहीं आई है। महिला से छेड़छाड़ का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो देखकर पुलिस ने कहा कि हम इलाके के अन्य सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं और इस घटना की पड़ताल में भी लगे हुए हैं। अब तक हम इस घटना में पीड़िता की शिकायत का इंतजार कर रहे थे लेकिन अगर वो शिकायत नहीं भी दर्ज करवाएगी तो हम इस घटना को स्वतः संज्ञान में लेकर कार्रवाई करेंगे। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। इसके अलावा अगर गली मोहल्ले में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं रहती हैं तो ये रात में घरों से निकलने वाली महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पर बड़ा सवाल खड़ा करती है।

यह भी पढ़ेंः नाबालिग से 4 युवकों ने मिलकर किया था गैंगरेप, बनाई वीडियो; अब गिरफ्तार

Published By : Ravindra Singh

पब्लिश्ड 6 April 2025 at 20:52 IST