अपडेटेड 28 March 2025 at 11:37 IST

बाप-बेटी का रिश्ता हुआ कलंकित: 2 साल से पिता कर रहा था रेप, तंग आकर पीड़िता ने काट दिया प्राइवेट पार्ट

Maharashtra News: एक कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी को हवस का शिकार बना डाला। पिता की घिनौनी हरकत से परेशान आकर बेटी ने उसका प्राइवेट पार्ट काट डाला।

Follow :  
×

Share


Father Raped Step Daughter | Image: Republic

Maharashtra News: महाराष्ट्र के पालघर से बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपनी ही सौतेली बेटी को हवस का शिकार बना डाला। ऐसा उसने कई बार किया। उसकी हरकतों से तंग आकर पीड़िता ने अपने सौतेले पिता का प्राइवेट पार्ट काट डाला। इस वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पालघर जिले के नालासोपारा के पूर्व के बापवसेत पाडा इलाके के सर्वोदय नगर चॉल में एक लड़की ने अपने पिता पर चाकू से कई वार किए। इतना ही नहीं, उसके प्राइवेट पार्ट को भी नहीं छोड़ा और उस पर भी वार किया। लड़की का आरोप है कि उसका सौतेला पिता बीते दो सालों से उसका यौन शोषण कर रहा था। इसके बाद उसने सोमवार को फिर से उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। उसकी हरकतों से परेशान लड़की ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।  

घिनौनी हरकतों के बारे में बताती पीड़िता

इस घटना के वायरल हो रहे वीडियो में 24 साल की लड़की को बीच सड़क पर खड़े होकर चीख-चीखकर अपने सौतेले पिता की घिनौनी हरकतों के बारे में बताते देखा जा सकता है। वह लोगों को बता रही है कि उसका पिता पिछले दो सालों से उसका यौन उत्पीड़न कर रहा है। इसी वजह से अपने बचाव के लिए उसे इस तरह का कदम उठाना पड़ा। वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि मौके पर मौजूद अन्य लोग लड़की को समझाने-बुझाने की कोशिश कर रहे हैं।

आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज

शर्मनाक मामले के प्रकाश में आने के बाद पुलिस भी हरकत में आई। पुलिस ने लड़की को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा लड़की पर भी एफआईआर दर्ज हुई है।

लोगों का फूटा गुस्सा

इस घटना के सामने आने के बाद आरोपी पिता के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। सोशल मीडिया पर लोगों आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। एक ने लिखा- घोर कलयुग। ऐसी चीजें पालघर से ही सुनने को मिलती हैं। एक अन्य यूजर ने लड़की का सपोर्ट करते हुए लिखा- बहुत अच्छा किया।

यह घटना बाप और बेटी के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाली पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें इस रिश्ते की पवित्रता को तार-तार किया गया है।

यह भी पढ़ें: Meerut: शराबी पति को पत्नी ने दी मुस्कान जैसी धमकी, कहा-'सुधर जाओ, नहीं तो सौरभ की तरह टुकड़े कर ड्रम में भर दूंगी'

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 28 March 2025 at 08:24 IST