इंजीनियरिंग के छात्र की केरल में सहपाठी ने की हत्या

केरल में एक इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने वाले मिजोरम के युवक की उसके ही कॉलेज के सहपाठी ने कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी।

Follow :  
×

Share


Murder | Image: Pixabay

केरल में एक इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने वाले मिजोरम के युवक की उसके ही कॉलेज के सहपाठी ने कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान वी एल वेलेंटाइन (23) के रूप में हुई है। वह नागरूर स्थित एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में चौथे वर्ष का छात्र था। इसी कॉलेज के छात्र लामसांग स्वाला (23) को हत्या के मामले में हिरासत में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार रात करीब 10:45 बजे कॉलेज के पास हुई। कुछ छात्र शराब पी रहे थे तभी उनके बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई, विवाद बढ़ने पर वेलेंटाइन पर चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने बताया कि घायल छात्र को पहले नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे तिरुवनंतपुरम के एक अन्य अस्पताल में रेफर किया गया। हालांकि, उसे बचाया नहीं जा सका।

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 23 February 2025 at 13:44 IST