फूंक मारी, काला जादू किया और...नागपुर में वायुसेना जवान की पत्नी से अयाज ने ड्रग्स देकर किया रेप, मौलवी ने कराया धर्मांतरण; VIDEO में देखिए दरिंदगी
नागपुर में भारतीय वायुसेना के एक अफसर की 24 साल की पत्नी से रेप, ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्मांतरण के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
- भारत
- 3 min read
नागपुर में भारतीय वायुसेना के एक अफसर की 24 साल की पत्नी से रेप, ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्मांतरण के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले का मुख्य आरोपी अयाज ताज मदारे पीड़ित के साथ स्कूल में एक ही क्लास में पढ़ता था। एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी अयाज महिला के हाथ पकड़कर कुछ पढ़ रहा है। महिला कहती है, ‘तुम्हें लड़ने की बहुत आदत है ना, हाथ छोड़ो ना... छोड़ो।’ इसके बाद वह लगातार ‘मुझे छोड़ दो’ कहकर रोती और विरोध करती है, लेकिन आरोपी जोर से उसके हाथ पकड़े रहता है।
पुलिस ने इस मामले में अय्याज ताज मदारे (26) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अय्याज के अलावा उसके साथी आमीन शेख (30) को भी गिरफ्तार किया है। वहीं मध्य प्रदेश के तामिया निवासी हजरत मौलाना फिलहाल फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।
प्लॉट खरीदने के नाम पर बुलाया, जूस पिलाया और...
जानकारी के मुताबिक पीड़िता 24 वर्षीय विवाहित महिला है। उसका पति भारतीय वायुसेना में कार्यरत है और वर्तमान में दूसरे शहर में तैनात है। महिला प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करती है। शिकायत में बताया गया है कि फरवरी 2025 में उसके सहपाठी अय्याज ने प्लॉट खरीदने के बहाने उससे संपर्क किया था। आरोप है कि अय्याज महिला को वर्धा रोड स्थित एक होटल में लेकर गया।
वहां उसे जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया। महिला का आरोप है कि बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया गया और इस दौरान उसके वीडियो और फोटो भी बना लिए गए। पीड़िता का कहना है कि इसके बाद आरोपी अश्लील वीडियो और तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसका यौन शोषण करता रहा। शिकायत के अनुसार आरोपी ने ब्लैकमेल कर उससे 3 लाख 9 हजार रुपये भी वसूल लिए।
प्लास्टिक की बोतल में लाता था लिक्विड फिर...
महिला ने यह भी आरोप लगाया कि अयाज अक्सर एक प्लास्टिक की बोतल में कोई लिक्विड लेकर आता था और उसे जबरदस्ती पिलाता था। इसके बाद वह उर्दू में कुछ बुदबुदाता था, उसके चेहरे पर फूंक मारता था और दावा करता था कि यह हिप्नोसिस और काला जादू है और फिर उसका रेप करता था। वीडियो में कथित तौर पर काला जादू या हिप्नोसिस का रिचुअल दिखाया गया है।
मौलाना ने काराया धर्म परिवर्तन
शिकायत में बताई गई एक और घटना के अनुसार, 31 मई को मदारे और उसका साथी महिला को जबरदस्ती कलमेश्वर ले गए। वहां तीसरे आरोपी ने कथित तौर पर धार्मिक रस्में निभाईं और धर्म परिवर्तन के लिए उससे कबूल है कहलवाया। ये मौलाना मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के तमिया गांव का रहने वाला है।
महिला का आरोप है कि यह सब उसकी मर्जी के बिना किया गया। रस्म के बाद मौलाना ने घोषणा की कि उसने इस्लाम अपना लिया है और अयाज के साथ उसका निकाह हो गया है। आरोप है कि उसे जबरदस्ती मांस खिलाया गया और कलमा पढ़वाया गया। इसके बाद वे लोग उसे एक होटल ले गए जहां अयाज ने कथित तौर पर फिर से उसका रेप किया।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 17 June 2026 at 11:37 IST