अपडेटेड 12 January 2024 at 14:40 IST
मॉडल दिव्या पाहुजा हत्याकांड में खुलेंगे कई राज, लाश को ठिकाने लगाने वाला आरोपी बलराज गिरफ्तार
मॉडल दिव्या पाहुजा मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लाश को ठिकाने लगाने वाले आरोपी बलराज को गिरफ्तार कर लिया है।
Divya Pahuja Murder Case: मॉडल दिव्या पाहुजा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 2 जनवरी को गुरुग्राम के The City Point Hotel में दिव्या की गोली मारकर हत्या कर दी जाती है। इसके बाद उसके लाश को ठिकाने लगा दिया गई। अब पुलिस ने हत्याकांड में उसके शव को ठिकाने लगाने वाले मुख्य आरोपी बलराज गिल को गिरफ्तार कर लिया है।
खबर में आगे पढ़ें:
- मॉडल दिव्या की लाश को ठिकाने लगाने वाला गिरफ्तार
- पुलिस ने मुख्य आरोपी बलराज गिल को किया गिरफ्तार
- जानें कैसे और कहां से हुए बलराज की गिरफ्तारी
कहां हुई थी मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या
मॉडल दिव्या पाहुजा गुरुग्राम के The City Point Hotel में न्यू ईयर का जश्न मनाने आई थी। मगर उसे क्या पता था यह जश्न उसकी जिंदगी का आखिरी जश्नन होगा। होटल का कमरा नंबर 111 जिसमें दिव्या अपने दोस्तों और उसी होटल के मालिक के साथ न्यू ईयर का जश्न मनाने आई थी उसे कमरे में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी जाती है। पुलिस ने इस मामले में कमरे में मौजूद अभिजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और अब लाश को ठिकाने लगाने वाले मुख्य आरोपी बलराज गिल को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्य आरोपी बलराज गिल गिरफ्तार
दिव्या पाहुजा हत्याकांड में उसके शव को ठिकाने लगाने का मुख्य आरोपी बलराज गिल को पश्चिम बंगाल के एयरपोर्ट पर डिटेन किया गया है। वो बैंकॉक भागने की फिराक में थे। हत्यकांड के करीब नौ दिनों बाद बलराज गिल पुलिस के हाथ लगा। बलराज के साथ उसका एक साथ रवि बंगा भी पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि ये दोनों यहां से बैंकॉक भागने की फिराक में थे।
बैंकॉक भागने की फिराक में था आरोपी
हत्याकांड के बाद नौ दिनों से बलराज गिल और रवि बंगा चोर-पुलिस का खेल खेल रहे थे। जब से आरोपियों ने गुरुग्राम छोड़ा था तब से वो पुलिस से भागते फिर रहे थे। कमिश्नरेट की अपराध शाखा की अलग-अलग छह टीमों ने जाल बिछा रखा था, मगर ये दोनों हर बार चकमा देने में कामयाब हो रहे थे, लेकिन इस बार एयरपोर्ट जाकर गलती कर बैठे। बैंकॉक भागने की फिराक में यह पुलिस के हाथ लग गए।
बलराज उगलेगा कई राज
दरअसल, अब तक यह दोनों आरोपी पुलिस से बचने के लिए केवल सड़क के रास्ते भाग रहे थे, लेकिन पहली बार इन्होंने हवाई मार्ग का रास्ता चुना और पुलिस के हत्थे चढ़ गए। कमिश्नरेट की पुलिस उसे लेने के लिए गुरुग्राम से रवाना हो चुकी है। अब इसकी गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस को उम्मीद हो गई है कि इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में काफी मदद मिल जाएगी। अब बलराज के जरिए पुलिस उस ठिकाने का पता लगा पाएगी जहां दिव्या की लाश को छुपाया गया है।
Published By : Ravindra Singh
पब्लिश्ड 12 January 2024 at 12:26 IST