अपडेटेड 11 September 2025 at 21:48 IST

Maharastra: प्रेमिका के घर के बाहर डिप्टी सरपंच ने गोली मार कर की खुदकुशी, आरोपी नर्तकी गिरफ्तार

महाराष्ट्र के सोलापुर में एक सनसनीकेज मामला सामने आया है जहां उप सरपंच ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। एक नर्तकी को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है।

Follow :  
×

Share


आत्महत्या | Image: representative

महाराष्ट्र के सोलापुर से चौका देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक 34 वर्षीय सरपंच ने 21 साल की लोक नृत्यांगना से तंग आकर अपने आप को गोली मार ली। आरोपी पूजा गायकवाड़ मृतक गोविंद बर्गे की सारा संपत्ति हड़पने की फिराक में थी और उसे लगातार ब्लैकमेल कर रही थी। इस मामले में आरोपी लोक नृत्यांगना को गिरफ्तार कर लिया गया है। गोविंग बर्गे के परिवार का आरोप है कि उसका सोलापुर के बार्सी में पूजा गायकवाड़ के साथ संबंध था। 

गायकवाड़ जमीन और बंगला खुद के नाम पर करवाने को लेकर काफी ज्यादा दवाब बना रही थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी पूजा गायकवाड़ ने मृतक को धमकी दी थी कि वो अगर उसकी बात नहीं मानी तो उप सरपंच के खिलाफ पुलिस में झूठा मामला दर्ज करवाएगी।

आत्महत्या करने से पहले का वीडियो कॉल 

बर्गे मंगलवार को, पूजा की मां के घर के पास अपनी कार में मरा हुआ पाया गया था। पुलिस ने इस घटना के बारे में बताया कि गोली मारने के कुछ समय पहले पूजा को वीडियो कॉल किया था और कुछ बात करने के लिए उसे बुलाने की कोशिश की थी पर उसने साफ इनकार कर दिया था। बर्गे का साला भी गायकवाड़ के खिलाफ आत्महत्या को लेकर उकसाने का मामला दर्ज करवाया था। उसके बाद उसे गिरफ्तार कर 3 दिनों तक पुलिस हिरासत में लिए भेज दिया गया था।      

पूजा के भाई को बर्गे ने दिलाई थी बाइक  

पुलिस के अनुसार बर्गे पूजा के परिवार को हमेशा कुछ न कुछ दिलाते रहता था। उनके परिवार की मांगे को पूरा करने के लिए काफी खर्च करता था। साथ ही हाल ही में उसने पूजा के भाई को एक बहुत मंहगी बाइक और बहुत महंगी जमान दिलवाई थी। इसके अलावा उसके परोशीयो को भी तीन एकड़ जमीन खरीदने में मदद की थी। 

 

 

इसे भी पढे़ं -प्रेमी से निकाह करने के लिए दीवानगी की हद तक चली गई लड़की, खाया जहर लेकिन बची जान तो परिजन झुके; ऐसे हुई लव स्टोरी की हैप्पी एंडिंग              

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 11 September 2025 at 21:48 IST