अपडेटेड 1 August 2024 at 19:50 IST
शक के चक्कर में मोहब्बत का हुआ बुरा अंजाम, BF ने गर्लफ्रेंड को फ्लैट पर मिलने बुलाया और फिर...
ध्रुव कॉलेज के पास एक बिल्डिंग में किराए के फ्लैट में रहता था। उसने आरुषि को अपने फ्लैट पर मिलने के लिए बुलाया। इस दौरान दोनों के बीच झगड़ा हो गया।
Maharashtra News: शक एक ऐसी बीमारी है, जो अच्छे से अच्छे संबंध को खराब कर सकता है। इसके चक्कर में आकर कई रिश्ते टूट जाते हैं, तो कईयों का अंजाम और भी बुरा होता है। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के सतारा से सामने आया है। जहां शक ने एक कपल के हंसते-खेलते रिश्ते को तबाह कर दिया। प्यार से शुरू हुए इस रिलेशनशिप का अंजाम मौत पर आकर खत्म हुआ।
मामला सतारा के कराड इलाके का है। यहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को बिल्डिंग से धक्का दे दिया। घटना में लड़की की मौत हो गई। इसके पीछे की वजह शक की ही बताई गई है।
मेडिकल कॉलेज में पढ़ते थे दोनों
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि कराड के कृष्णा मेडिकल कॉलेज के फर्स्ट ईयर में पढ़ने वाले ध्रुव चिक्कर और आरुषि सिंह एक दूसरे से प्यार करते थे। दोनों की दोस्ती कई सालों की थीं। ध्रुव और आरुषि पहले दिल्ली में एक साथ पढ़ते थे और तब ही से दोस्त माने जाते हैं। मेडिकल की पढ़ाई के लिए दोनों ने कराड के मेडिकल कॉलेज में एडमिशन ले लिया।
दोनों के बीच हुआ झगड़ा, फिर...
ध्रुव कॉलेज के पास एक बिल्डिंग में किराए के फ्लैट में रहता था। उसने आरुषि को अपने फ्लैट पर मिलने के लिए बुलाया। इस दौरान दोनों के बीच झगड़ा हो गया। दरअसल, ध्रुव को आरुषि पर शक था कि वो उसके अलावा किसी और लड़के के साथ संबंध में हैं। इसको लेकर ही दोनों के बीच बहस हो गई।
बहस बढ़ती ही चली गई और नौबत मारपीट तक की आ गई। दोनों ने एक दूसरे को मारा। इसके बाद गुस्से में आकर ध्रुव ने आरुषि को बिल्डिंग से ही नीचे फेंक दिया, जहां मौके पर उसकी मौत हो गई। आरुषि की उम्र 21 साल थीं और वह मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली थीं।
मारपीट में ध्रुव भी घायल हो गया और उसके पैर में चोट आई है। ध्रुव का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
ध्रुव के खिलाफ मामला दर्ज
घटना के बाद देर रात आरुषि की मां कराड पहुंची। उन्होंने ध्रुव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभी तक ध्रुव को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 1 August 2024 at 19:50 IST