अपडेटेड 2 February 2026 at 20:35 IST

UP: हाथ में कलावा... हिंदू लड़कियों को झांसे में लेकर बनाता था संबंध, 300 लड़कियों को ब्लैकमेल करने वाले अजफरुल हक की सनसनीखेज कहानी

Basti Love Jihad : बस्ती जिले में लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया। मुस्लिम युवक अजफरुल हक खुद को हिंदू बताकर और कलाई में कलावा पहन हिंदू युवतियों को अपने प्रेम जाल में फंसाता था। आरोप है कि अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जाता था।

Follow :  
×

Share


बस्ती में लव जिहाद का सबसे बड़ा स्कैंडल | Image: Republic

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में लव जिहाद का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। पीड़िता ने आरोपी अजफरुल हक उर्फ प्रिंस और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अजफरुल हक उर्फ प्रिंस पर 300 से अधिक हिंदू लड़कियों को झांसे में लेकर गैंगरेप और ब्लैकमेल करने का आरोप है।

बस्ती के एक निजी अस्पताल में काम करने वाले पीड़िता ने बताया कि जनवरी 2022 में उसकी मुलाकात प्रिंस से हुई। आरोपी ने खुद को हिंदू बताया और अच्छे अस्पताल में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर उसका मोबाइल नंबर लिया। धीरे-धीरे प्रेम जाल में फंसाया और शक न हो इसलिए बाकायदा हाथ में कलावा पहनता था। भरोसा जीतकर उसके साथ दुष्कर्म किया और शादी का लालच देकर लगातार शोषण जारी रखा।

देह व्यापार में धकेलने की कोशिश

जब पीड़िता शिकायत करने के लिए आरोपी के घर पहुंची, तो वहां उसके भाई और सहयोगी ने मिलकर गैंगरेप किया गया। आरोप है कि विरोध करने पर परिवार को टॉर्चर किया जाता था और भाई को किडनैप करने की धमकी दी जाती थी। थक-हारकर पीड़िता को मजबूरन उसके पास जाना पड़ता था। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी एक हिस्ट्रीशीटर है और उसके परिवार वाले भी इसमें शामिल थे। उन्हें देह व्यापार के दलदल में धकेलने की कोशिश की गई।

देश-विदेश में बेचते थे लड़की

पीड़िता ने दावा किया कि आरोपी और उसके भाई हिंदू बनकर लगभग 300 हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसा चुके हैं। आपत्तिजनक वीडियो बनाते थे और ब्लैकमेल कर देह व्यापार में धकेलते थे, कुछ को देश-विदेश में बेच देते थे।

8 लोगों पर FIR

पीड़िता किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर पुलिस थाने पहुंची और पूरा मामला सिलसिलेवार बताया। कोतवाली पुलिस ने आरोपों की गंभीरता को देखते हुए अजफरुल हक उर्फ प्रिंस और परिवार सहित 8 लोगों पर FIR दर्ज की है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

डिप्टी एसपी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि महिला के साथ हुए अपराध पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया है। विवेचना में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने भी इस तरह के मामलों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें: Rohit Shetty Firing: फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर फायरिंग करने वाला CCTV में कैद, स्कूटी से आया था आरोपी; बिश्नोई गैंग ने ली है जिम्मेदारी

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 2 February 2026 at 20:33 IST