अपडेटेड 2 February 2026 at 18:57 IST
Rohit Shetty Firing: फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर फायरिंग करने वाला CCTV में कैद, स्कूटी से आया था आरोपी; बिश्नोई गैंग ने ली है जिम्मेदारी
Mumbai news : मुंबई के जुहू में रोहित शेट्टी के घर अज्ञात हमलावर ने 4-5 राउंड फायरिंग की थी। अब आरोप का एक CCTV सामने आया है। सीसीटीवी में काले कपड़ों और मास्क वाला आरोपी कैद हुआ, जो फायरिंग के बाद फरार हो गया।
Rohit Shetty Firing CCTV: फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की घटना ने मुंबई में हड़कंप मचा दिया है। 1 फरवरी 2026 की आधी रात को मुंबई के जुहू इलाके में स्थित रोहित शेट्टी के आवास के बाहर अज्ञात हमलावर ने कई राउंड फायरिंग की थी। इस घटना में खुशकिस्मती से कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए।
इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी का अब CCTV सामने आया है। घटना की जानकारी के अनुसार, रात करीब 12:45 बजे एक व्यक्ति स्कूटी पर सवार होकर रोहित शेट्टी के घर के पास पहुंचा। CCTV फुटेज में यह आरोपी काले कपड़ों में नजर आ रहा है, जिसमें वह मास्क पहने हुए है। सामने आए CCTV में फुटेज में देखा जा सकता है कि आरोपी स्कूटी से घर की तरफ बढ़ रहा है
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्यों के नाम से जिम्मेदारी ली गई। पोस्ट में शुभम लोनकर, आरजू बिश्नोई, हरि बॉक्सर और हरमन संधू के नाम लिए गए। इसमें दावा किया गया कि रोहित शेट्टी को कई बार मैसेज भेजे गए थे कि उनके काम में दखल न दें, लेकिन उन्होंने नहीं माना।
इस पोस्ट में रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग को छोटा सा ट्रेलर बताया गया और धमकी दी गई कि अगली बार गोली बेडरूम में या छाती पर लगेगी। पोस्ट में पूरे बॉलीवुड को चेतावनी दी गई कि समय रहते सुधर जाएं, वरना बाबा सिद्दीकी से भी बुरा हाल होगा। पोस्ट के "अंत में एक ही था, एक ही है और एक ही रहेगा Lawrence Bishnoi group" लिखा गया।
हिरासत में 5 संदिग्धों
इस मामले की जांच मुंबई क्राइम को सौंपी गई है और 4 से ज्यादा टीमें जांच में जुटी हैं। इलाके के लगे CCTV फुटेज की जांच हो रही है। पुणे पुलिस ने 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया और उन्हें मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दिया। यह घटना सलमान खान के घर पर 2024 में हुई फायरिंग से मिलती-जुलती लग रही है, वहां भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम आया था।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 2 February 2026 at 18:57 IST