इश्क, धर्म और लफड़ा; पत्नी को कासिम से हुआ प्यार, पति को 16 टुकड़ों में काटने की धमकी... अब थाने-थाने घूम रहा शख्स

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक व्यक्ति ने पत्नी पर अवैध प्रेम प्रसंग और जान से मारने की धमकी के आरोप लगाए हैं। महिला का प्रेमी दूसरे समुदाय से बताया जाता है।

 
Follow :
अमरोहा में युवक ने पत्नी पर अवैध संबंध के आरोप लगाए. | Image: Shutterstock/Republic

Uttar Pradesh News: इश्क, धर्म और लफड़ा...ये कहानी उत्तर प्रदेश के अमरोहा निवासी एक व्यक्ति की है। पैरों से लाचार, बैशाखी से सहारे जीने वाला शख्स खूब प्यार सब भूल चुका है। थाने के चक्करों में नहाना-खाना तो दूर नींद तक उड़ी है, क्योंकि पत्नी और उसका प्रेमी कासिम उसे कथित तौर पर 16 टुकड़ों में काटने की धमकी देते हैं। धर्म की बात छोड़ दी जाए तो ये कुछ इसी तरह का मामला है, जो हाल ही में मेरठ में देखने को मिला है।

मार्च की शुरुआत में मेरठ हत्याकांड ने पूरे देश को सन्न कर दिया था। पत्नी मुस्कान को साहिल शुक्ला से प्यार था। दोनों का प्यार परवान चढ़ चुका था, क्योंकि सौरभ राजपूत दूर जाकर नौकरी में व्यस्त था। जब घर लौटकर आया था तो पत्नी ने अपने कथित प्रेमी साहिल के साथ मिलकर उसके टुकड़े कर दिए थे। इश्क में हैवानियत ऐसी थी कि मुस्कान और साहिल ने सौरभ को कई टुकड़ों में काटा, नीले ड्रम में टुकड़ों को भरा और ऊपर सीमेंट घोलकर भर दिया। ये मामला शांत भी नहीं हुआ कि अमरोहा के व्यक्ति को पत्नी और उसके आशिक से मेरठ जैसे हश्र का डर दिखाया गया है।

पैरों से लाचार व्यक्ति थाने-थाने घूम रहा

पैरों से लाचार व्यक्ति थाने-थाने घूम रहा है। जिले के सीनियर अधिकारियों से मिल रहा है और अपने दर्द बयां करके न्याय मांग रहा है। ये व्यक्ति अमरोहा के रहरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस से मदद मांगने के साथ उसने सोशल मीडिया के सहारे सबको अपना दुख दर्द बताया है। एक कथित वीडियो में युवक ने आरोप लगाए कि उसकी पत्नी एक अन्य संप्रदाय के युवक कासिम के प्रेम जाल में फंस गई है। वो युवक (कासिम) उसे 16 टुकड़े करने की धमकी दे रहा है।

इस व्यक्ति ने आरोप लगाए कि 31 मार्च को वो प्रेमी (कासिम) अपने साथियों के साथ उसके घर आया था और धमकी देते हुए कहा कि मेरठ में 15 टुकड़े किए गए थे और अब तेरी बारी है ,जिसके बाद वो 16 टुकड़े कर देगा। व्यक्ति ने पत्नी और उसके परिवार भी प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। फिलहाल युवक ने वीडियो के सहारे न्याय के लिए मांग की है।

यह भी पढ़ें: नीले ड्रम के खौफ में एसपी से लगाई बचाने की गुहार, अब पत्नी को देगा तलाक...

Published By : Dalchand Kumar

पब्लिश्ड 4 April 2025 at 16:28 IST