सपा नेता आजम खान को बड़ा झटका, कोर्ट ने 10 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा; जानें पूरा मामला

सपा नेता आजम खान की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है। जौहर यूनिवर्सिटी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED द्वारा हिरासत में लिए गए आजम खान को स्पेशल पीएमएलए कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

 
Follow :
सपा नेता आजम खान को बड़ा झटका, कोर्ट ने 10 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा | Image: X

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान को गाजियाबाद कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उन्हें 10 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले में अगली सुनवाई अब 26 नवंबर को होगी। जब तक आजम खान डासना जेल में रहेंगे।

सपा नेता आजम खान की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है। जौहर यूनिवर्सिटी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा हिरासत में लिए गए आजम खान को स्पेशल पीएमएलए कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आजम खान की चार दिन की ईडी रिमांड सोमवार को समाप्त हो रही थी। ईडी ने उन्हें गाजियाबाद की स्पेशल PMLA कोर्ट में पेश किया। ईडी की तरफ से रिमांड बढ़ाने की कोई मांग नहीं की गई।

आजम खान 26 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में

कोर्ट ने आजम खान को 26 नवंबर 2026 तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस दौरान उन्हें डासना जेल में रखा जाएगा। इस बीच इलाहाबाद हाईकोर्ट में आजम खान की वह याचिका भी विचाराधीन है, जिसमें उन्होंने ईडी द्वारा अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी है।

जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़ा मामला

ईडी जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माण में खर्च हुई रकम और उसके स्रोतों की जांच कर रही है। 494 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस यूनिवर्सिटी में करीब 416 करोड़ रुपये का हिसाब नहीं मिल पाया है। ईडी ने विश्वविद्यालय की जमीन और 59 भवनों सहित 426.46 करोड़ रुपये की संपत्ति पहले ही अटैच कर रखी है। एजेंसी चंदे के रूप में मिली रकम की भी जांच कर रही है।

ईडी ने आजम खान से करीब 80 सवाल पूछे

चार दिन की पूछताछ के दौरान ईडी ने आजम खान से करीब 80 सवाल पूछे। हालांकि पूछताछ में आजम खान ने कोई खास बयान नहीं दिया और ईडी कोई विशेष बयान दर्ज कराने में सफल नहीं हो पाई। जांच के आखिरी चरण में बताई जा रही है और जल्द ही ईडी चार्जशीट दाखिल कर सकती है।

यह भी पढ़ें: सपा पर बरसे ओपी राजभर, CM योगी के सरकारी नौकरी के दावों को बताया सही
 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 16 November 2026 at 13:54 IST