देश की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 2024 में रिकॉर्ड 30 गीगावाट बढ़ी

भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में वर्ष 2024 में लगभग 30 गीगावाट की रिकॉर्ड उच्च वृद्धि दर्ज की गई।

Follow :  
×

Share


Representative | Image: Unsplash

Renewable Energy: भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में वर्ष 2024 में लगभग 30 गीगावाट की रिकॉर्ड उच्च वृद्धि दर्ज की गई, जो वर्ष 2023 में दर्ज 13.75 गीगावाट क्षमता वृद्धि से 113 प्रतिशत अधिक है। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई है। वर्ष 2030 तक देश में 500 गीगावाट की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता हासिल करने की महत्वाकांक्षी योजना के लिहाज से यह उपलब्धि महत्वपूर्ण है।

भारत को यह लक्ष्य हासिल करने के लिए अगले छह वर्षों में प्रति वर्ष औसतन 50 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता जोड़ने की जरूरत है।

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “वर्ष 2023 में 13.75 गीगावाट से बढ़कर 2024 में लगभग 30 गीगावाट की उच्च वृद्धि हुई है। इसके परिणामस्वरूप लगभग 218 गीगावाट की प्राप्ति हुई है, जो स्वच्छ ऊर्जा के प्रति भारत की बढ़ती प्रतिबद्धता तथा हरित भविष्य के निर्माण में इसकी प्रगति को रेखांकित करता है।”

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता मार्च, 2014 तक 35.84 गीगावाट थी। वित्त वर्ष 2023-24 में देश ने 18.48 गीगावाट की उच्चतम नवीकरणीय क्षमता वृद्धि की।

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल ने शीशमहल बनाया, दिल्ली के लिए आपदा बनी AAP- अमित शाह

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 11 January 2025 at 19:01 IST