अपडेटेड 26 May 2025 at 14:52 IST

Covid 19: कोविड का जानलेवा अटैक, एक हफ्ते में 7 मौतें हुईं; 305 लोग ठीक होकर घर लौटे

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र में पिछले एक हफ्ते में 4 लोग कोरोना महामारी से मर चुके हैं। केरल में 2 लोगों की जान गई है तो कर्नाटक में भी कोरोना के चलते एक मौत दर्ज की गई है। 26 मई को स्वास्थ्य मंत्रालय ने आधिकारिक तौर पर मौतों के आंकड़े जारी किए हैं।

Follow :  
×

Share


कोरोना वायरस के चलते 7 लोगों की मौत हुई. | Image: ANI/File

Covid 19: कोरोना वायरस भारत में खतरनाक हो रहा है। दो नए कोविड वेरिएंट के आने से महामारी ने रफ्तार पकड़ी है और 16 राज्यों के भीतर दस्तक दे चुकी है। केरल, महाराष्ट और राजधानी दिल्ली में कोविड के मामले सबसे ज्यादा है। हालांकि पिछले एक हफ्ते में कोरोना ने महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा जानें ली हैं। 19 मई के बाद से अब तक देश के 3 राज्यों में कोरोना वायरस के चलते मौतों की संख्या दर्ज हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र में पिछले एक हफ्ते में  4 लोग कोरोना महामारी से मर चुके हैं। केरल में 2 लोगों की जान गई है तो कर्नाटक में भी कोरोना के चलते एक मौत दर्ज की गई है। 26 मई को स्वास्थ्य मंत्रालय ने आधिकारिक तौर पर मौतों के आंकड़े जारी किए हैं। अच्छी खबर ये है कि 305 लोगों ने कोरोना को हराया है और वो डिस्चार्ज होकर घर लौटे हैं।

देश में कोरोना के एक्टिव केस 1000 पार

पूरे देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या एक हजार के पार जा चुकी है। इस साल में पहली बार हजार के पार कोविड मामले गए हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) ने 26 मई के अपने दैनिक कोविड-19 अपडेट में कहा है कि भारत में सक्रिय मामले अब 1000 को पार कर गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में फिलहाल सक्रिय कोविड-19 मामलों की संख्या 1009 है। इसमें केरल में 430, महाराष्ट्र में 209 और दिल्ली में 104 केस शामिल हैं। इससे समझा जा सकता है कि फिलहाल ये तीन राज्य सबसे ज्यादा टेंशन दे रहे हैं।

कोविड के दो नए वेरिएंट कितने खतरनाक?

NB.1.8.1 और LF.7 हाल ही में भारत में पाए गए कोरोना वायरस के नए वेरिएंट हैं। NB.1.8.1 की पहचान सबसे पहले अप्रैल 2025 में तमिलनाडु में हुई थी, जबकि LF.7 के चार मामले मई में गुजरात में पाए गए थे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विशेषज्ञ इन वेरिएंट्स को लेकर जांच कर रहे हैं और उन्हें सावधानी से ट्रैक किया जा रहा है। शुरुआती रिपोर्ट बताती हैं कि NB.1.8.1 और LF.7 के संक्रमण से सामान्य फ्लू या हल्के COVID-19 जैसे लक्षण होते हैं। NB.1.8.1 और LF.7 दोनों ही कुछ पुराने वेरिएंट की तुलना में ज्यादा आसानी से फैलते हैं, जो हाल ही में मामलों में हुई वृद्धि को समझा सकता है।

यह भी पढे़ं: केरल से दिल्ली तक... एक हफ्ते में कहां कितनी फैली बीमारी?

Published By : Dalchand Kumar

पब्लिश्ड 26 May 2025 at 14:52 IST