Gujarat: मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, CMO और RSS ऑफिस को कराया खाली, खालिस्तान नेशनल आर्मी ने भेजे मेल

10 जून 2026 को अहमदाबाद और गांधीनगर में बम विस्फोट की धमकी मिली। खालिस्तान नेशनल आर्मी नाम से ईमेल भेजकर गुजरात सीएम कार्यालय, अहमदाबाद नगर निगम मुख्यालय और आरएसएस दफ्तर को निशाना बनाने की बात कही गई।

 
Follow :
गुजरात मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी | Image: X

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद और गांधीनगर में अचानक बम की धमकी मिलने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कुछ अज्ञात लोगों ने कई ईमेल भेजकर तीन जगहों पर बम विस्फोट की धमकी दी। इन धमकियों के नाम "खालिस्तान नेशनल आर्मी" के बताए गए।

इस धमकी भरे ईमेल गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO), अहमदाबाद नगर निगम (AMC) मुख्यालय और आरएसएस के एक स्थानीय दफ्तर को भेजे गए थे। इन मेल में समय भी बताया गया था।

  • सीएमओ (स्वर्णिम संकुल, गांधीनगर) में दोपहर 1:11 बजे  
  • एएमसी मुख्यालय (दानापीठ, अहमदाबाद) में दोपहर 3:11 बजे  
  • आरएसएस दफ्तर में शाम 5:11 बजे

पूरे इलाके में चला सर्च ऑपरेशन

धमकी मिलते ही पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। पूरे इलाकों को घेर लिया गया और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। सबसे ज्यादा असर अहमदाबाद नगर निगम के मुख्यालय पर पड़ा। पूरे मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग को खाली करा दिया गया। सैकड़ों कर्मचारी, मेयर, डिप्टी मेयर और अन्य अधिकारी तेजी से बाहर निकाले गए।

दिल्ली में थे मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल

गांधीनगर के सीएम कार्यालय में भी हाई अलर्ट रहा। उस समय मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल दिल्ली में थे, इसलिए वहां कोई बड़ा खतरा नहीं था। अभी तक किसी जगह से बम नहीं मिला है और न ही किसी को गिरफ्तार किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और जांच जारी है। यह घटना अचानक आई जिससे शहर में थोड़ी देर के लिए सामान्य काम-काज ठप हो गया। लोग इस घटना से काफी घबरा गए। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। 

ये भी पढ़ें: 'राहुल का नेतृत्व ममता बनर्जी को झुककर मानना पड़ेगा, कांग्रेस TMC को ब्लैकमेल कर रही है...', सोनिया के ऑफर पर BJP की आई पहली प्रतिक्रिया

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 10 June 2026 at 17:10 IST