Ranchi Protest: 'लाठीचार्ज के बाद हेमंत सरकार से समर्थन वापस ले कांग्रेस, दोहरा मापदंड...', ABVP प्रोटेस्ट के बीच BJP ने राहुल गांधी को दी चुनौती

छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने रांची में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस के साथ उनकी झड़प भी हो गई।

 
Follow :
ABVP प्रोटेस्ट के बीच BJP ने राहुल गांधी को दी चुनौती | Image: ANI

झारखंड की राजधानी रांची की सड़कों पर आज भी बवाल जारी है। JPSC और JSSC परीक्षा विवाद को लेकर सोमवार को छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने रांची में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और एबीवीपी छात्रों के बीच झड़प भी हो गई, जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। इस बीच BJP ने कांग्रेस को हेमंत सरकार से समर्थन वापस लेने की खुली 
चुनौती दी है।

सोमवार को छात्रों और पुलिस के बीच हुए टकराव के बाद मंगलवार को एबीवीपी ने मोर्चा संभालते हुए राज्य विधानसभा के घेराव का ऐलान किया। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने पुराने विधानसभा परिसर के पास प्रदर्शन किया। पुलिस वहां पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को रोकने और बसों में बैठाने का प्रयास करने लगी। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी झड़प हो गई।

August 11, 2026

पुलिस और ABVP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर बसों में बैठाए जाने के दौरान धक्का-मुक्की हुई। विरोध जताते हुए कई एबीवीपी कार्यकर्ता पुलिस बस के ठीक आगे सड़क पर लेट गए, जिससे वाहनों के पहिए थम गए और पुलिस को मजबूरन कार्रवाई रोकनी पड़ी।

August 11, 2026

निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को दी चुनौती

इस बीच BJP सांसद निशिकांत दुबे ने मंगलवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की "दोहरी मानसिकता" की आलोचना की। निशिकांत दूबे ने कहा, "ये जो राहुल गांधी का दोहरा चरित्र है जिस तरह से मोदी विरोध की उनकी आग है जिसमें देश तोड़ने वाले तत्वों के साथ वो हमेशा शामिल रहते हैं उनके लिए संदेश है कि अपनी दोहरी मानसिकता को बंद करें। आप छात्रों के साथ आए और उनको न्याय दिलाए।"

August 11, 2026

निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को रांची में छात्र प्रदर्शनकारियों पर कथित लाठीचार्ज के बाद झारखंड सरकार से समर्थन वापस लेने की चुनौती भी दी। बीजेपी सांसद ने कहा, "आप सरकार में हैं और आपके पास प्रेस कॉन्फ्रेंस करने का मंच है, ट्विटर पर खेल खेलना बंद करें। अगर आपमें सच में हिम्मत, कद और छात्रों के भले की सच्ची चिंता है, तो देवेंद्र नाथ महतो (जो भूख हड़ताल पर थे) पर हुए लाठीचार्ज की घटना को लेकर सरकार से अपना समर्थन वापस लें। "

यह भी पढ़ें: ऑक्सीजन सपोर्ट पर छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो, जानें कैसी है अब सेहत

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 11 August 2026 at 15:16 IST