'ऑपरेशन सिंदूर में कोई सच तो नहीं छिपा है...', कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने जितेंद्र मिश्रा के राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर उठाए सवाल
रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के पहले सीईओ बनाए जाने के बाद सियासी घमासान शुरू हो गया है। कांग्रेस नेता राशिद अल्वी से लेकर इमरान मसूद ने राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाए जाने पर तीखा हमला किया है।
- भारत
- 3 min read
Ram Mandir CEO Jeetendra Mishra: बुधवार, 2 सितंबर को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की अहम बैठक हुई। इस बैठक में राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO के नाम का ऐलान किया गया। राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा को बनाया गया है। जितेंद्र मिश्रा भारतीय वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी रह चुके हैं।
जितेंद्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बनाए जाने के बाद अब सियासी घमासान शुरू हो गया है। कांग्रेस नेता राशिद अल्वी से लेकर इमरान मसूद ने राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO को लेकर राज्य सरकार और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। राशिद अल्वी ने कहा मुझे लगता है कि ऑपरेशन सिंदूर में कोई सच तो नहीं छिपा है जिस वजह से उन्हें यहां CEO बनाया गया है।
'ऑपरेशन सिंदूर में कोई सच तो नहीं छिपा है...'-राशिद अल्वी
जितेंद्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बनाए जाने के बाद कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा 'अभी भाजपा की मौजूदा सरकार सुप्रीम कोर्ट के जज में से किसी को राज्यपाल बना रही है तो किसी को राज्यसभा का सदस्य बना रही है। लोगों के दिमाग में शक पैदा करती है और अब रिटायर्ड एयर चीफ को आपने राम मंदिर के ट्रस्ट का CEO बना दिया है।
आगे उन्होंने कहा 'जितेंद्र मिश्रा को इससे क्या लेना देना है? मुझे लगता है कि ऑपरेशन सिंदूर में कोई सच तो नहीं छिपा है जिस वजह से उन्हें यहां CEO बनाया गया है। भाजपा की सरकार और हमारे प्रधानमंत्री की जो यह नीति है, वो देश को बर्बाद कर देगी।'
भाजपा और PM की नीति देश को बार्बर करेगी-राशिद अल्वी
रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के पहले सीईओ बनाए जाने के बाद राशिद अल्वी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा 'भाजपा की सरकार और हमारे प्रधानमंत्री की जो यह नीति है, वो देश को बर्बाद कर देगी। अभी तक राम मंदिर के अंदर जिन लोगों ने डकैती डाली थी, उनके न नाम पता चलें और न ही सभी को गिरफ्तार किया गया है।
ऑपरेशन सिन्दूर में अहम भूमिका
बता दें कि जितेंद्र मिश्रा ने ऑपरेशन सिन्दूर में अहम भूमिका निभाई थी। जितेंद्र मिश्रा को ऑपरेशन सिन्दूर के दौरान उनकी भूमिका के लिए स्वतंत्रता दिवस 2025 पर सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक में अति विशिष्ट सेवा पदक और 2013 में विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया था। 30 अप्रैल 2026 को वो एयर मार्शल से रिटायर्ड हो गए।
उत्तर प्रदेश में भाजपा हारे और कांग्रेस आए-इमरान मसूद
राशिद अल्वी के अलावा, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने निशाना साधते हुए कहा 'हम चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश में भाजपा हारे और हमारी पार्टी प्रदेश में बनी रहे। यह हमारा मौलिक अधिकार है। देश में राहुल गांधी के नेतृत्व में एक माहौल बन गया है। लड़ाई ऐसी होनी चाहिए जिसका नतीजा आए। हमें जल्द से जल्द मैदान में उतरना चाहिए। भाजपा हमसे आगे न निकल जाए। भाजपा को हराना आसान नहीं है। हमें रोड मैप तैयार करके आगे बढ़ना चाहिए।'
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 3 September 2026 at 16:22 IST